दिग्गज उद्योगपति और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaypee Group) के अधिग्रहण को लेकर अडानी समूह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस विवाद में अब आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका भी कूद पड़े हैं।
क्या है पूरा विवाद? अनिल अग्रवाल का दावा है कि जयप्रकाश एसोसिएट्स के लिए हुई बोली प्रक्रिया में वेदांता सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी और उन्हें लिखित में सूचित किया गया था कि वे विजेता हैं। हालांकि, बाद में इस फैसले को पलट दिया गया और अधिग्रहण अडानी समूह को मिल गया।
फैसला बदला गया : अनिल अग्रवाल अग्रवाल ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा, हमें सार्वजनिक रूप से विजेता घोषित किया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पूरे फैसले को बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को उचित माध्यमों यानी कानूनी रास्ते से सुलझाएंगे। उन्होंने कहा कि वे विस्तार में नहीं जाना चाहते, लेकिन प्रक्रिया में हुई धांधली उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है।
हर्ष गोयनका का खुला समर्थन अनिल अग्रवाल की इस पोस्ट को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने रीपोस्ट कर अपना समर्थन दिया है। हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अग्रवाल के पोस्ट को साझा कर इस विवाद को तूल दे दिया है, जिससे कॉरपोरेट जगत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जयप्रकाश गौड़ की भावनाएं अनिल अग्रवाल ने खुलासा किया कि जयप्रकाश ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने वर्षों पहले लंदन में उनसे मुलाकात की थी। तब गौड़ की यही इच्छा थी कि उनका बनाया साम्राज्य किसी सुरक्षित और सही इरादे वाले हाथों में जाए। अग्रवाल का कहना है कि इसी भावना के साथ उन्होंने इस नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।
कानूनी लड़ाई जारी यह विवाद अब नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) तक पहुंच चुका है। वेदांता ने इलाहाबाद NCLT के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें अडानी एंटरप्राइजेज को सफल रेजोल्यूशन आवेदक के तौर पर मंजूरी दी गई थी। फिलहाल अडानी समूह की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
*This morning, I was reading Chapter 15 of the Bhagavad Gita. One thought stayed with me. “Have courage. Stay humble. Do your duty without attachment.” Life tested this.
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) March 29, 2026
Some years ago, Shri Jaiprakash Gaur, who built Jaypee Group, came to meet me in London. He had built an… pic.twitter.com/aEPQet0WQH
नो किंग्स : डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे 80 लाख लोग, अमेरिका से यूरोप तक दिखा भारी उबाल
धुरंधर 2 की बंपर कमाई देख पाकिस्तान में मचा हड़कंप, ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़!
हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मचा बवाल: फैन ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वीडियो वायरल
IPL 2026: हार के बाद कप्तान ईशान किशन का छलका दर्द, बताया कहां हुई चूक
जब आसमान हुआ लहू-लुहान : ऑस्ट्रेलिया में खौफनाक लाल रोशनी देख कांप गए लोग
कौन हैं बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी? जिनके हुनर के मुरीद हुए पीएम मोदी
MBS की तारीफ या अपमान? डोनाल्ड ट्रंप के बेबाक बोल से सन्न रह गए सऊदी अधिकारी
सार्वजनिक पार्क में दरिंदगी: गर्लफ्रेंड को सरेआम जड़े 30 थप्पड़, वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
No Kings : ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका और यूरोप की सड़कों पर उतरा जनसैलाब
कांग्रेस और लेफ्ट का ट्रैक रिकॉर्ड बर्बादी का : पलक्कड में बरसे पीएम मोदी