पलक्कड़, केरल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल के पलक्कड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि केरल दशकों से दो मतलबी गठबंधनों—लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF)—के बीच फंसा हुआ है।
करप्शन और कम्युनलिज्म का गठजोड़ पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता से भरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही मोर्चों की नीतियां केवल वोट-बैंक की राजनीति पर टिकी हैं और इन्हें राज्य के व्यापक विकास से कोई लेना-देना नहीं है।
B-टीम के नाटक का खुलासा कांग्रेस और लेफ्ट के बीच चल रहे B-टीम वाले आरोपों पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि ये सिर्फ एक प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा, पूरे देश में कांग्रेस और कम्युनिस्ट INDI गठबंधन के तहत साथ हैं, लेकिन केरल में यह मैच फिक्सिंग करते हैं। वे जनता को भ्रमित करने के लिए पर्दे के पीछे हाथ मिला लेते हैं।
सत्ता में आए तो होगी हर घोटाले की जांच प्रधानमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि UDF और LDF के नेता बीजेपी से इसलिए डरे हुए हैं क्योंकि वे जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद बीजेपी उनके दशकों पुराने घोटालों की फाइलें खोलेगी। उन्होंने कहा कि अब तक ये दल एक-दूसरे के खिलाफ सिर्फ खोखले बयान देते आए हैं, लेकिन अब सच्चाई सामने आएगी।
केरल में मोदी की गारंटी का वादा रैली में पीएम मोदी ने दावा किया कि केरल का मूड अब बदल चुका है। उन्होंने कहा, केरल के युवाओं, महिलाओं और किसानों का भरोसा अब बीजेपी और एनडीए के साथ है। यह एक बड़ा मूवमेंट बन चुका है।
अंत में प्रधानमंत्री ने मोदी की गारंटी देते हुए कहा कि एनडीए सरकार केरल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वादा किया कि जो राज्य दशकों से नहीं बदल पाया, उसे अब विकसित केरल बनाया जाएगा।
During elections, behind the scenes, questions always arise about which party is whose B team. Let me reveal the truth to you. Across the country, Congress and the Communists often join hands. They are together in the INDI alliance. They have previously formed the government… pic.twitter.com/T2JoV2Ky3E
— BJP LIVE (@BJPLive) March 29, 2026
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर ल्यारी वालों की अजीब मांग, बोले- आदित्य धर हमें 80% हिस्सा दें
पान की दुकानों पर खुलेआम बिक रहा पेट्रोल: कालाबाजारी के खिलाफ बड़ा खुलासा
दिल्ली में ट्रैफिक चालान से मिलेगी राहत: 5 अप्रैल को लगेगी विशेष लोक अदालत, ऐसे करें स्लॉट बुक
शर्मनाक: शिमला के मॉल रोड पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला साधु गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
10 साल की कड़वाहट खत्म! चिन्नास्वामी में विराट कोहली और अनिल कुंबले की जादुई झप्पी ने जीता फैंस का दिल
वैश्विक संकट और भारत की मजबूती: मन की बात में पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या कहा?
महुआ मोइत्रा का विवादित बयान: गुजराती कौन थे? पूछकर फंसीं टीएमसी सांसद, लोग बोले- फिर गांधी कौन थे?
आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी : अमेरिका को ईरानी सेना की सीधी चेतावनी
MBS की तारीफ या अपमान? डोनाल्ड ट्रंप के बेबाक बोल से सन्न रह गए सऊदी अधिकारी
12 टन किटकैट का गायब होना: क्या चोरों ने सच में लिया ब्रेक ?