मिडिल ईस्ट में छिड़े अमेरिका-ईरान युद्ध को एक महीना पूरा हो चुका है। इस जंग ने न केवल दो देशों की सीमाओं को दहलाया है, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को गहरे संकट में धकेल दिया है। आज 71 साल पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डी. आइज़नहावर द्वारा कहे गए शब्द— हर बंदूक, हर रॉकेट, हर युद्धपोत उन भूखों से चोरी है जिन्हें भोजन नहीं मिल रहा —बिल्कुल सटीक साबित हो रहे हैं।
एक महीने में इस महायुद्ध का पैमाना कल्पना से परे है:
युद्ध के दायरे से बाहर निकले देश भी इस आर्थिक तबाही की चपेट में हैं। कतर, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और यूएई जैसे अरब देशों को मिलाकर कुल 20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) का अनुमान है कि इससे वैश्विक जीडीपी में 0.3 फीसदी की गिरावट आएगी, जिससे दुनिया को 35 लाख करोड़ का नुकसान होगा। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण 30 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से नीचे जा सकते हैं।
शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में निवेश करने वालों के लिए यह महीना काल बनकर आया है। सोना, चांदी और शेयर बाजार में कुल मिलाकर 865 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा युद्ध में शामिल देशों के नुकसान से 22 गुना ज्यादा है।
बारूद के धुएं ने केवल अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि पृथ्वी की सेहत भी बिगाड़ दी है। Climate and Community Institute की रिपोर्ट बताती है कि एक महीने के युद्ध में 110 से 140 लाख टन CO2 का उत्सर्जन हुआ है।
यह युद्ध आज भले ही मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी आर्थिक और पर्यावरणीय आग में पूरी दुनिया झुलस रही है। युद्ध खत्म होने के बाद भी आर्थिक घाव भरने में सालों लगेंगे, लेकिन पर्यावरण को पहुँचाया गया नुकसान शायद कभी पूरी तरह ठीक न हो पाए।
#DNAमित्रों | अमेरिका-ईरान युद्ध से अरब देशों को कितना नुकसान?#DNA #DNAWithRahulSinha #JewarAirport #UttarPradesh@RahulSinhaTV pic.twitter.com/uyrEgH0Ae0
— Zee News (@ZeeNews) March 28, 2026
विराट कोहली का क्यूट मोमेंट: ईशान किशन के साथ मैदान पर हुई मस्ती वायरल
IPL 2026: हेनरिक क्लासेन का विकेट या अंपायरिंग की चूक? पहले ही मैच में मचा बवाल
IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत
IPL 2026: अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी हुई फ्लाप, RCB के नए तूफान जैकब डफी ने मचाया कोहराम!
IPL 2026: ईशान किशन की कप्तानी पारी से गूंजा चिन्नास्वामी, RCB को मिला 202 रनों का विशाल लक्ष्य
नवी मुंबई के तुरभे डंपिंग ग्राउंड में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
पेरिस में गूंजी भारत-फ्रांस की दोस्ती: पीएम मोदी का संदेश लेकर राष्ट्रपति मैक्रों से मिले जयशंकर
बंगाल चुनाव: अमित शाह की चार्जशीट पर महुआ मोइत्रा का तीखा पलटवार, भाषा की मर्यादा हुई तार-तार
क्या निगमबोध घाट पर गैस की किल्लत? अंतिम संस्कार को लेकर फैली अफवाहों का सच आया सामने
विराट कोहली की चूक से RCB की मुश्किलें बढ़ीं, SRH ने खड़ा किया बड़ा लक्ष्य