यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए छात्रों को सावधान किया है। कमीशन ने राजस्थान के अलवर जिले में स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में डाल दिया है।
UGC के नोटिफिकेशन के अनुसार, यह संस्थान यूजीसी एक्ट, 1956 की धारा 2(f) और धारा 3 के तहत बिल्कुल भी मान्यता प्राप्त नहीं है। संस्थान के पास किसी भी प्रकार की डिग्री प्रदान करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।
कमीशन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी छात्र ने यहां से डिग्री प्राप्त की है, तो वह किसी भी सरकारी नौकरी या उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए मान्य नहीं होगी।
कमीशन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे भिवाड़ी के मनसा चौक स्थित इस संस्थान में एडमिशन न लें। UGC ने इसे सेल्फ-स्टाइल (खुद को बताने वाला) संस्थान करार दिया है। फरवरी 2026 के बाद से यह दूसरी बार है जब इस इंस्टीट्यूट को लेकर आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है।
UGC समय-समय पर देश भर में चल रही फर्जी शिक्षण संस्थानों की सूची अपडेट करता रहता है। वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और कर्नाटक जैसे राज्यों में ऐसे कई संस्थान हैं।
प्रमुख फर्जी संस्थान (संक्षिप्त सूची):
छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूनिवर्सिटी की मान्यता की जांच अवश्य करें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे।
*📢 UGC has declared Rajeev Gandhi Institute of Technology & Management, Alwar (Rajasthan) as a fake institution.
— UGC INDIA (@ugc_india) March 28, 2026
⚠️ The institute is not recognised and is not authorised to award any UG/PG degrees. Any degree issued by it is not valid for higher education or government… pic.twitter.com/CsuxNMu8oW
नवी मुंबई के तुरभे डंपिंग ग्राउंड में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
बिहार में मौसम का विकराल रूप: आज 12 जिलों में येलो अलर्ट, 31 मार्च को ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता
जब अपनी ही टीम छोड़ जाए... : भूपेंद्र हुड्डा पर दुष्यंत चौटाला का तीखा हमला
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के शिव मंदिर वाले वीडियो पर घमासान, BJP और TMC आमने-सामने
IPL 2026: अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी हुई फ्लाप, RCB के नए तूफान जैकब डफी ने मचाया कोहराम!
मिडिल ईस्ट संकट पर भारत अलर्ट: ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर सरकार ने कसी कमर
नहीं रहे रेमंड को नई पहचान देने वाले दिग्गज उद्योगपति विजयपत सिंघानिया
नरक में स्वागत है: ईरान ने दी अमेरिकी सैनिकों को खुली धमकी, ताबूत में ही लौटोगे
इजराइल पर ईरान का अब तक का सबसे भीषण हमला: एक साथ दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें
विराट कोहली ने रचा इतिहास: IPL में चेज करते हुए पूरे किए 4000 रन, कोई आसपास भी नहीं!