मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, भारत में तेल और एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है।
अफवाहों पर सरकार का कड़ा रुख सरकार ने स्पष्ट कहा है कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण जो अनिश्चितता बनी है, उस पर भारत की पैनी नजर है। कुछ राज्यों में घबराहट में की जा रही खरीदारी (Panic Buying) पर सरकार ने चिंता जाहिर की और इसे पूरी तरह आधारहीन बताया है। सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
दो महीने का फुल बैकअप तैयार सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हर भारतीय के लिए अगले दो महीने की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित है। कच्चे तेल की खरीदारी को लेकर अगले दो महीने के लिए सौदे पहले ही पक्के किए जा चुके हैं। यानी वैश्विक स्तर पर हालात कैसे भी हों, भारत पर इसका तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा।
रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर काम कर रही हैं पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने के लिए देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार होने के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। सरकार ने यह भी बताया कि घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आयात पर निर्भरता कम हुई है।
LPG और CNG की स्थिति एलपीजी की कमी की खबरों को नकारते हुए सरकार ने कहा कि रोजाना 50 लाख से ज्यादा सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं। वहीं, सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) उपभोक्ताओं के लिए भी राहत की खबर है। डी-पीएनजी और सीएनजी-ट्रांसपोर्ट के लिए 100% आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। औद्योगिक और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को उनकी औसत खपत का 80% हिस्सा मिल रहा है।
क्या करें आम नागरिक? सरकार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं या सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं। पैनिक बाइंग से केवल रिटेल आउटलेट्स पर अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है, जिसका कोई ठोस कारण नहीं है। भारत सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और देश की ऊर्जा जरूरतें पूरी तरह सुरक्षित हाथों में हैं।
India’s Energy Supply Fully Secure : Government Calls Out Deliberate Misinformation Campaign
— PIB India (@PIB_India) March 26, 2026
➡️ Two months of steady supply available for every Indian, Next two months of crude procurement already secured ⛽
✔️ India remains completely secure for the coming months, regardless… pic.twitter.com/YmVOumE0xq
IPL 2026: पहले मुकाबले में आरसीबी की नई सेना तैयार, रजत पाटीदार की कप्तानी में ऐसी होगी प्लेइंग-11
UP बोर्ड रिजल्ट 2026: राम नवमी की छुट्टियों ने बढ़ाई चिंता, क्या अब देरी से आएगा रिजल्ट?
PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर का पारा हाई, साथी खिलाड़ियों को कहा स्कूल के बच्चे
फिल्म महोत्सव में कंगना की हुंकार: सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
IPL 2026: टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे ये 5 धाकड़ खिलाड़ी
इंदौर में दरिंदगी: मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे गिरफ्तार
नरहरी झिरवाल के खिलाफ शिंदे गुट का अल्टीमेटम , शाइना एनसी ने मांगा इस्तीफा
राम चरण की आंख की सर्जरी पर बोले चिरंजीवी: डॉक्टर्स की तारीफ में लिखा इमोशनल नोट
ईरान की बढ़ती आक्रामकता पर अरब देशों का कड़ा प्रहार, दी सीधी चेतावनी
बस्ती के ‘राम जी के पेड़े’ अब विदेशों में बिखेरेंगे मिठास, 1000 महिलाओं को मिला 12 लाख का ऑर्डर