रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक शानदार सौगात पेश की है। कंपनी ने Jio Home सर्विस के तहत एक नया ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 3 महीने के रिचार्ज पर पूरे 1 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मुफ्त दी जा रही है। यानी अब आपको मिलेगा 4 महीने का फायदा।
क्या है Jio Home? Jio Home कंपनी की एक प्रीमियम ब्रॉडबैंड सर्विस है। यह सर्विस उन लोगों के लिए है जो हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ मनोरंजन के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते। इसमें एक ही प्लान के अंदर इंटरनेट, लाइव टीवी और कई OTT ऐप्स का कॉम्बो मिलता है।
एंट्री लेवल प्लान: 555 रुपये वाला पैक अगर आप नया कनेक्शन लेते हैं, तो 555 रुपये का प्लान एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 30Mbps की स्पीड और हर महीने 1000GB डेटा मिलता है। इसके साथ 800 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 10-12 OTT ऐप्स का एक्सेस शामिल है। अगर आप इसे 3 महीने के लिए रिचार्ज करते हैं, तो जीएसटी समेत कुल खर्च 2222 रुपये आता है, जिस पर आपको 1 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी मुफ्त मिलेगी।
100Mbps स्पीड वाले प्लान्स कंपनी ने 100Mbps स्पीड वाले प्लान्स पर भी यह ऑफर जारी रखा है:
कैसे उठाएं लाभ? इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या माय जियो ऐप पर जाकर Jio Home सेक्शन में लॉग इन कर सकते हैं। यह ऑफर नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जहाँ आप इंटरनेट के साथ-साथ अपनी ओटीटी और टीवी सब्सक्रिप्शन की चिंता को एक ही बार में खत्म कर सकते हैं।
More matches. More movies. More streaming. 🔥
— Reliance Jio (@reliancejio) March 24, 2026
Get 1 month FREE with every 3-month JioHome recharge!
Link: https://t.co/9NVfeVwLv1#JioHomeJioMore #GoogleGeminiPro #Jio pic.twitter.com/yj05GmCTFO
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का सख्त फरमान: किन देशों के लिए खुले रास्ते और कौन हुआ बाहर?
वो रील्स बनाने में व्यस्त, क्रिकेट से ध्यान भटका : शुभमन और अभिषेक पर भड़के योगराज सिंह
मुर्गी पकड़ना और रस्साकशी: बलूचिस्तान के पश्तूनों का अनोखा ईद उत्सव
संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की जोड़ी मचाएगी धमाल, CSK के ओपनिंग पेयर का हुआ खुलासा
पहले गले लगाया, फिर चाकू से गोद दिया : दिल्ली में 15 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या, मां का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी की छुट्टी बनी मुसीबत: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 5 किमी लंबा जाम, रेंगते दिखे वाहन
धुरंधर 2 का वो एक्टर कौन? जिसने आदित्य धर पर सीन काटने के लगाए आरोप
क्या जिंदा है जेफ्री एपस्टीन? फ्लोरिडा की सड़कों पर दिखे हमशक्ल का सच आया सामने
महाअष्टमी पर राजनेताओं का भक्तिमय संदेश: पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने मां महागौरी से मांगी शक्ति और समृद्धि
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर का फूटा गुस्सा, पाकिस्तानी कप्तानों को कहा स्कूली बच्चे