आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के युवा सितारों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने तीखी टिप्पणी की है। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा, दोनों ही पंजाब से आते हैं और लंबे समय से साथ खेल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। जहां गिल टीम से बाहर हुए, वहीं अभिषेक शर्मा भी टूर्नामेंट में संघर्ष करते दिखे थे। हालांकि, फाइनल में अभिषेक की 52 रनों की पारी ने उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन योगराज सिंह उनके हालिया रवैये से खुश नहीं हैं।
रील्स बनाने से नहीं सुधारेंगे खेल योगराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के भटकते ध्यान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, शुभमन और अभिषेक को क्या हो गया है? विफलता तब आती है जब आपका दिमाग कहीं और भटकने लगता है। अभिषेक के साथ यही हो रहा है। वह हर वक्त रील्स बनाने में व्यस्त रहता है, यह उसका काम नहीं है।
अनुशासन की दी सीख योगराज ने आगे कहा कि एक क्रिकेटर को अपने अनुशासन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कड़ी नसीहत देते हुए कहा, खिलाड़ी को रात 9 बजे सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे उठकर अभ्यास शुरू कर देना चाहिए। उसे दिन भर में कम से कम एक हजार गेंदें खेलनी चाहिए, न कि सोशल मीडिया पर ध्यान भटकाना चाहिए।
मैदान पर कब दिखेंगे दोनों सितारे? आईपीएल 2026 में अब ये दोनों खिलाड़ी अपनी फॉर्म साबित करने के लिए तैयार हैं। अभिषेक शर्मा 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि योगराज सिंह की इस खरी-खोटी का असर मैदान पर उनके खेल पर कितना पड़ता है।
🔟 Captains 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2026
1⃣ Iconic Trophy 🏆
An exciting season beckons 🥁
📸 Let #TATAIPL 2026 begin 🥳 pic.twitter.com/vjBvctSLnL
मौसम का मिजाज: देश के 22 राज्यों में फिर लौटेगी ठंड, IMD का हाई अलर्ट
PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर का पारा हाई, साथी खिलाड़ियों को कहा स्कूल के बच्चे
PSL प्रोफेशनल लीग नहीं, मछली बाजार है : पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की अपनी ही लीग की फजीहत
आंध्र प्रदेश बस अग्निकांड: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, 8 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत इन मित्र देशों को मिला सुरक्षित रास्ता
ईरान के हमले से दहला अमेरिका: मिडिल-ईस्ट के 13 सैन्य अड्डे हुए खंडहर , रहने लायक नहीं बची जगह
रवि किशन को अब आराम चाहिए , सीएम योगी की टिप्पणी से सियासी गलियारों में हलचल
नागपुर में पेट्रोल संकट की झूठी अफवाह: पंपों पर मची भगदड़, प्रशासन ने दी चेतावनी
प्रयागराज का अनोखा शक्तिपीठ: जहां मूर्ति नहीं, दिव्य झूले की होती है पूजा
इजराइल में खौफ का मंजर: UN से गुहार, ईरान का पागलपन रोकें, हमने नहीं सोचा था इतनी तबाही होगी!