आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से पामुरु जा रही एक प्राइवेट बस और तेज रफ्तार टिप्पर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 13 यात्रियों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसे का मंजर: बस बनी आग का गोला घटना सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच रायवरम के पास पलाला खदान क्षेत्र में हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बस और टिप्पर दोनों तुरंत आग की चपेट में आ गए। बस के अगले हिस्से में बैठे कुछ यात्री किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन पीछे की सीटों पर बैठे यात्री आग के जाल में फंस गए।
तेज रफ्तार बनी मौत का कारण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिप्पर चालक की अत्यधिक तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह बनी। मोड़ पर हुए इस भीषण टकराव के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और केवल उसका लोहे का ढांचा बचा है। मरने वालों में ज्यादातर लोग कनिगिरी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
राहत कार्यों में जुटी प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। मार्कापुरम के विधायक कंडुला नारायण रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की। पुलिस फिलहाल शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया में जुटी है।
सरकार और पीएम मोदी का मुआवजा ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
सीएम नायडू ने दिए जांच के आदेश आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PM Narendra Modi announces an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF to the next of kin of each deceased and Rs 50,000 each to the injured in the road accident in Markapuram, Andhra Pradesh. https://t.co/EZQCphSm9p pic.twitter.com/VzlPXimGBa
— ANI (@ANI) March 26, 2026
दिल्ली मेट्रो में फिर महाभारत : महिला से बहस के बीच सरदार जी के एक तंज ने लूटी महफिल
कांतारा अवतार में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने केएल राहुल, वायरल हुआ धमाकेदार वीडियो
होर्मुज का ‘पहरेदार’ ढेर: इजरायली स्ट्राइक में IRGC के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत का दावा
बिहार: सरकारी कैलेंडर पर परिवार की फोटो छपवा फंसे मंत्री संजय सिंह, RJD ने पूछा- ये सरकारी विभाग है या निजी फैक्टरी?
मिडिल-ईस्ट युद्ध के बीच भारत का बड़ा दांव: तेल खरीद में रुपये का इस्तेमाल, डॉलर की बढ़ी मुश्किलें
IPL से बाहर होने के बाद बदली पृथ्वी शॉ की दुनिया, अब नया अवतार लेकर वापसी को तैयार
बांग्लादेश: खिलौने की तरह नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत से मचा कोहराम
‘कृपया CM पद न छोड़ें...’: नीतीश कुमार की मुस्कान और एक भावुक अपील ने बटोरी सुर्ख़ियां
55 की उम्र में डेथ-डेफाइंग स्टंट: चलती स्कूटर पर लेटकर काका ने उड़ाए लोगों के होश
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450: नए फीचर्स और दमदार अपडेट्स के साथ कल होगी लॉन्च