बिहार की राजनीति में इन दिनों लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह विवादों के केंद्र में हैं। उनके विभाग द्वारा जारी किए गए एक नए कैलेंडर ने विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया है।
कैलेंडर पर परिवार की फोटो का बवाल विवाद की जड़ विभाग द्वारा छपवाए गए उस सरकारी कैलेंडर को माना जा रहा है, जिसमें मंत्री संजय सिंह के साथ उनके परिवार और बच्चों की तस्वीरें प्रमुखता से प्रकाशित की गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सरकारी धन का दुरुपयोग करार दिया है।
RJD का तीखा हमला RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सवाल उठाए हैं। पार्टी ने लिखा, सरकारी पैसे का दुरुपयोग कैसे होता है, इसका नमूना देख लीजिए। क्या यह बिहार सरकार का मंत्रालय है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी?
पार्टी ने यह भी कहा कि स्व-महिमामंडन के मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। आरजेडी ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर धन्ना सेठों को मंत्री बनाने का नतीजा यही होता है।
कौन हैं मंत्री संजय सिंह? संजय सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से मंत्री हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में वैशाली की महुआ सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन को हराकर जीत दर्ज की थी।
पहले भी विवादों में रहे हैं मंत्री यह पहली बार नहीं है जब संजय सिंह विपक्ष के निशाने पर आए हैं। इससे पहले भी आरजेडी उन पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी है। इसमें एक वायरल वीडियो का मामला भी शामिल है, जिसमें उन पर पैसे लेकर फ्लैट नहीं देने के आरोप लगाए गए थे।
इसके अलावा, हाल ही में उनके एक करीबी रिश्तेदार चंदन सिंह पर शराब तस्करी का मामला दर्ज होने के बाद भी आरजेडी ने मंत्री को घेरा था। विपक्ष का आरोप है कि एनडीए सरकार शराबबंदी का दावा तो करती है, लेकिन उनके अपने ही मंत्रियों के करीबियों पर ऐसे गंभीर मामले दर्ज हो रहे हैं।
फिलहाल, इस कैलेंडर विवाद पर मंत्री या विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है।
*सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) March 25, 2026
बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं?
ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर?… pic.twitter.com/ZBFw8NuImV
ईरान-इस्राइल युद्ध: होर्मुज स्ट्रेट से आ रहे हैं भारतीय जहाज, सरकार ने दी देश को बड़ी राहत
PSL प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजवान का गड़बड़ कांड: वॉर्नर ने लगाई क्लास, सोशल मीडिया पर मचे बवाल
IPL से बाहर होने के बाद बदली पृथ्वी शॉ की दुनिया, अब नया अवतार लेकर वापसी को तैयार
अब पता ढूंढना हुआ पुराना! DIGIPin से मिलेगी आपकी सटीक लोकेशन, जानें कैसे करें इस्तेमाल
चैत्र नवरात्रि: कौन हैं मां महागौरी? जानें अष्टमी पर पूजा विधि और खास महत्व
‘कृपया CM पद न छोड़ें...’: नीतीश कुमार की मुस्कान और एक भावुक अपील ने बटोरी सुर्ख़ियां
पॉकेट मनी से सलमान खान के पोस्टर खरीदने वाली लड़की कैसे बनी भाईजान की हीरोइन?
वंदे भारत के सामने मौत का खौफनाक मंजर: थूकने की एक गलती और थम गईं सांसें
बांग्लादेश: खिलौने की तरह नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत से मचा कोहराम
पेड़ पर रोमांस: जमीन कम पड़ी तो प्रेमी जोड़े ने अपनाया अनोखा तरीका, वायरल वीडियो देख लोग बोले- इन्हें OYO दिलाओ