बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर दौरे के दौरान ऐलान किया कि पटना से कोईलवर तक बन रहे मरीन ड्राइव को अब बक्सर तक विस्तारित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट गंगा किनारे बसे इलाकों की कायापलट कर देगा।
समय की बड़ी बचत सम्राट चौधरी ने पुरानी स्थिति को याद करते हुए कहा कि एक समय था जब पटना से बक्सर पहुंचने में करीब 5 घंटे का समय लगता था। लोग पूरी तरह ट्रेनों पर निर्भर थे। लेकिन डबल इंजन सरकार की बेहतर नीतियों और सड़कों के जाल बिछने से अब यह सफर घटकर मात्र डेढ़ से दो घंटे का रह गया है।
फोरलेन और नए पुल का निर्माण कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए बक्सर-चौसा सड़क को फोरलेन बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, केंद्र सरकार के बजट से बक्सर में गंगा नदी पर एक नया फोरलेन पुल बनाया जा रहा है, जिससे आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।
इंडस्ट्रियल हब बन रहा बक्सर उपमुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बक्सर अब केवल धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा। यह क्षेत्र तेजी से औद्योगिक केंद्र (Industrial Hub) की ओर बढ़ रहा है। जिले में नई सीमेंट फैक्ट्री का काम शुरू हो चुका है, जो औद्योगिक विकास को गति देगा।
मेड इन बक्सर का दौर बक्सर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कोका-कोला की बॉटलिंग यूनिट लगाई गई है। 65 एकड़ में फैली यह इकाई देश के सबसे बड़े बेवरेज प्लांट में से एक होगी। सम्राट चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब लोग मेड इन यूएसए नहीं, बल्कि मेड इन बक्सर कोल्ड ड्रिंक्स पिएंगे।
पलायन पर लगाम लगाने की कवायद सरकार का मुख्य लक्ष्य बिहार से पलायन को पूरी तरह खत्म करना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में बक्सर और डुमरांव बेवरेज इंडस्ट्री के बड़े केंद्र बनेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को घर के पास ही रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
*पहले मेड इन इंडिया और मेड इन USA पीते थे, अब ‘मेड इन बक्सर’ पीएंगे…
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) March 25, 2026
बक्सर में CM नीतीश के सामने सम्राट चौधरी का बयान चर्चा में. नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा प्लांट शुरू. SLMG Beverages ने लगाया कोका-कोला बॉटलिंग यूनिट. 1200 करोड़ से ज्यादा का निवेश. 65 एकड़ में फैला… pic.twitter.com/udEKaxDE2O
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका: धोनी का खास मैच विनर शुरुआती मैचों से बाहर, बढ़ी मुश्किलें
जेडीयू सांसद गिरधारी यादव पर लटकी अयोग्यता की तलवार, बेटे के आरजेडी प्रेम पर दिया बड़ा बयान
ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज: क्रूज मिसाइलों से USS अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना
अब बिना आधार तत्काल टिकट नहीं: रेलवे ने बदला बुकिंग का पूरा गेम
मथुरा रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर घुसा शख्स, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
अक्षय कुमार ने मुझे धक्का नहीं दिया: राजपाल यादव ने वायरल वीडियो के पीछे का सच बताया
वोटर लिस्ट में अंडर ट्रायल हुए अभिषेक बनर्जी: चुनाव आयोग पर भड़की टीएमसी, लगाए गंभीर आरोप
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर BJP का आया बड़ा बयान
ईरान-अमेरिका युद्ध का असली मास्टरमाइंड कौन? भारतीय खुफिया एजेंसी का दावा हुआ सच
बिहार में मौसम का यू-टर्न : 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 26 मार्च से 5 दिन तक भारी अलर्ट