केंद्र सरकार के संपदा विभाग ने कांग्रेस को एक बड़ा नोटिस जारी किया है। पार्टी को दिल्ली के 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित अपने कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का निर्देश दिया गया है।
1978 से रहा है पुराना नाता 24 अकबर रोड का पता दशकों से कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। हालांकि, पार्टी का मुख्य मुख्यालय अब 9ए कोटला मार्ग पर स्थानांतरित हो चुका है, लेकिन अकबर रोड स्थित इस परिसर का उपयोग अभी भी पार्टी कार्यलय के रूप में किया जा रहा था। वहीं, 5 रायसीना रोड पर भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का कार्यालय स्थित है।
पवन खेड़ा का तीखा हमला कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने नोटिस मिलने के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार देश के असली मुद्दों जैसे महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और किसानों की समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती है।
खेड़ा ने आरोप लगाया, सरकार की प्राथमिकता विपक्ष का मुंह बंद करना है ताकि हम सवाल न पूछ सकें और विरोध प्रदर्शन न कर सकें। लेकिन आप कितनी भी कोशिश कर लें, कांग्रेस का मुंह बंद नहीं कर पाएंगे।
इमरान मसूद ने उठाए सवाल इस मामले पर पार्टी सांसद इमरान मसूद ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव बनाकर कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रही है।
मसूद ने तीखे लहजे में पूछा, क्या सरकार ने 11, अशोक रोड या पंत मार्ग स्थित बीजेपी का दफ्तर खाली करवाया है? उन्होंने दावा किया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।
विपक्ष बनाम सरकार: क्या है रणनीति? कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि यह नोटिस केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि विपक्षी आवाज को कुचलने की कोशिश है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में और गरमाने की संभावना है। 28 मार्च तक का समय दिया गया है, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस नोटिस पर क्या कदम उठाती है।
#WATCH | Delhi: Congress Leader Pawan Khera says, Our 24 Akbar Road office and Youth Congress office have received a notice. What is the priority of the entire country today? The priority of the country is that there is no need to get stuck in the LPG lines, no need to buy in… pic.twitter.com/20L26x0LAg
— ANI (@ANI) March 25, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका: धोनी का खास मैच विनर शुरुआती मैचों से बाहर, बढ़ी मुश्किलें
IPL का वह अमर रिकॉर्ड: जब कोहली-डिविलियर्स की आंधी में उड़ गए थे गेंदबाज
बांका सांसद गिरधारी यादव की कुर्सी पर संकट: जेडीयू ने स्पीकर को भेजी शिकायत, क्या जाएगी सदस्यता?
तेहरान का बदला सुर: ट्रंप का दावा, ईरान अब कभी नहीं बना पाएगा परमाणु बम
रोमांस पड़ा भारी: रेलिंग पर प्यार जताना कपल को पड़ा महंगा, सीधे खाई में गिरे!
दिल्ली एयरपोर्ट पर दुर्गा स्तुति का वीडियो: बीजेपी नेता माधवी लता घिरीं विवादों में
हैदराबाद बना नो स्टॉक का केंद्र: पेट्रोल पंपों पर मची भगदड़, जानें क्या है असली वजह?
पटना में रामनवमी का भव्य आगाज़: 52 झांकियों और 2 लाख भगवा ध्वजों से केसरिया होगा शहर
पिता ने बेटे को रेत में क्यों गाड़ा? वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
संसद में ड्रेस कोड का विवाद: क्या टी-शर्ट और कार्गो पहनना लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है?