न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और एक फायर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की घबराहट साफ सुनी जा सकती है।
कंट्रोलर की चीखें और वायरल ऑडियो मामले के सामने आए ऑडियो क्लिप में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर पहले ट्रक को रनवे पार करने की अनुमति देते सुनाई देते हैं। लेकिन चंद सेकंड बाद ही स्थिति बिगड़ती देख वे घबराकर लगातार स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप चिल्लाने लगते हैं। माना जा रहा है कि यह चेतावनी ट्रक ड्राइवर तक पहुंचने से पहले ही विमान उससे टकरा गया।
कैसे हुआ यह हादसा? रिपोर्ट्स के अनुसार, एक यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान में अजीब गंध आने की शिकायत के बाद इमरजेंसी घोषित की गई थी। इसी इमरजेंसी को संभालने के लिए फायर ट्रक रनवे पार कर रहा था। उसी दौरान मॉन्ट्रियल से आ रहा CRJ-900 विमान रनवे 4 पर लैंड कर रहा था और दोनों की टक्कर हो गई। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, टक्कर के समय विमान की रफ्तार करीब 39 किमी प्रति घंटा थी।
विमान में सवार लोगों की स्थिति हादसे के वक्त विमान में कुल 76 यात्री और 4 क्रू मेंबर मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के पायलट और को-पायलट को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, फायर ट्रक में सवार एक अधिकारी और एक सिपाही के हाथ-पैर टूट गए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप रात करीब 11:38 बजे हुए इस हादसे के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। पहले से ही खराब मौसम के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित थी, लेकिन इस घटना के बाद स्थिति और बिगड़ गई। यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम और फ्लाइट्स के रद्द होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
🚨#UPDATE: Listen as you can hear panic as air traffic controllers try to divert everyone away from LaGuardia after a jet had collided with a fire truck numerous injuries and now Fatalities are being reported pic.twitter.com/sU7OjwB2ol
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) March 23, 2026
दिल्ली बजट 2026: ₹5.31 लाख प्रति व्यक्ति आय के साथ देश में सबसे आगे राजधानी, आर्थिक सर्वेक्षण के 10 बड़े खुलासे
विमान का सिस्टम हैक करना पड़ा लकी, इंजीनियरों को मिला लाइफटाइम फ्री यात्रा का इनाम!
2027 की बिसात: अखिलेश यादव ने PDA फॉर्मूले में किया बड़ा बदलाव, अब आधी आबादी पर दांव
पीएसएल पर मंडराया आतंकी साया: विदेशी खिलाड़ियों को मिली पाकिस्तान न आने की धमकी
पाक सेना प्रमुख को चुनौती: देखते हैं तुम हमें ईरान भेजोगे या हम तुम्हें इजरायल
शहीद दिवस: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
मथुरा बवाल: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हिंसा भड़काने वाले 20 गिरफ्तार, 80 की पहचान
बजट में दिल्ली नंबर वन, पर नींव है अभी भी कमजोर; शिक्षा पर खर्च का सच
वैष्णो देवी यात्रा का प्रो-लेवल जुगाड़ : होटल के 1500 रुपये बचाने के लिए अपनाई ये अनोखी तरकीब
पुणे के रेस्टोरेंट का ट्रंप कनेक्शन: महंगाई पर तंज मारते हुए बढ़ाईं खाने की कीमतें