रियलमी अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारतीय बाजार में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इसका आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है, जिससे फोन के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स से पर्दा उठ गया है।
सेल्फी के लिए मिलेगा खास फीचर इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका रियर कैमरा मॉड्यूल है। कंपनी इसे भारत का पहला ‘सेल्फी मिरर फोन’ बता रही है। फोन के पीछे एक छोटा सा मिरर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय रियल-टाइम प्रीव्यू देख सकेंगे। यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
डिजाइन और लुक टीजर के मुताबिक, Realme 16 5G का डिजाइन काफी स्लिम और लाइटवेट है, जो काफी हद तक iPhone Air की याद दिलाता है। फोन को व्हाइट कलर में पेश किया गया है, जिसमें पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा बार और प्रीमियम ग्लास फिनिश दी गई है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद इस फोन में 6.57-इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन की रफ्तार के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसान बनाता है।
कैमरा और बैटरी फोन के पीछे 50MP का मेन सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर है। खास बात यह है कि सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मजबूती के लिए इसे IP66, IP68 और IP69K रेटिंग्स मिली हैं, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती हैं।
भारत में संभावित कीमत हालांकि कंपनी ने भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंटरनेशनल बाजार में इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹40,000 और 12GB मॉडल की कीमत लगभग ₹44,000 है। भारत में भी इसी के आसपास कीमत रहने की उम्मीद है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
India, we re about to twist the way you take selfies.
— realme (@realmeIndia) March 23, 2026
Introducing India s 1st Selfie Mirror Phone.#realme16 launching soon
Know more: https://t.co/lRIg72W5sjhttps://t.co/QcRTjRjgXw pic.twitter.com/2klpyGSvpV
हिमाचल का खौफनाक वीडियो: जंगल में पेड़ की जड़ों की तरह लिपटे मिले 15-15 फुट के दो विशाल अजगर
अब्बू हम फर्स्ट आ गए : बिहार बोर्ड की टॉपर रोशनी की आंखों से छलके खुशी के आंसू
IPL 2026: वार्म-अप मैच में RCB के बल्लेबाजों का धमाका, कोहली की आतिशी पारी से फैंस खुश
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे, मुजफ्फरपुर के छात्र के टॉप करने की चर्चा
मुंबई इंडियंस का ‘सैलरी रॉकेट’: रोहित, हार्दिक या सूर्या नहीं, ये खिलाड़ी है MI का सबसे महंगा सितारा!
बंगाल चुनाव: मंदिरों पर हमले और पलायन से बदतर हालात , दिलीप घोष का ममता सरकार पर बड़ा हमला
IPL 2026 से पहले RCB का धमाका: प्रैक्टिस मैच में जितेश शर्मा की तूफानी बैटिंग, विराट कोहली का दिखा आक्रामक अंदाज
तुरंत नाम वापस लो : PSL 2026 पर मंडराया बड़ा खतरा, विदेशी खिलाड़ियों को मिली जान से मारने की धमकी
धोनी का कूल अंदाज: ड्रेसिंग रूम में सरफराज के बेटे के साथ मस्ती का वीडियो वायरल
लिपिड प्रोफाइल रिपोर्ट: सिर्फ टोटल कोलेस्ट्रॉल देखना काफी नहीं, इन आंकड़ों से पता चलता है हार्ट अटैक का खतरा