क्या 14.2 किलो का सिलेंडर अब 10 किलो का हो गया है? सोशल मीडिया पर इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि सरकार घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का वजन घटाकर 10 किलोग्राम करने की तैयारी कर रही है। इन तमाम अटकलों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग) सुजाता शर्मा ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ये खबरें पूरी तरह निराधार और काल्पनिक हैं। सरकार ने ऐसी किसी भी योजना से साफ इनकार किया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें।
LPG डिलीवरी अब पूरी तरह सामान्य सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि देश में LPG की डिलीवरी व्यवस्था अब सामान्य हो गई है। पिछले तीन हफ्तों में करीब 3.5 लाख नए घरेलू और कमर्शियल PNG कनेक्शन चालू किए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि सप्लाई चेन एक समय चिंता का विषय थी, लेकिन अब किसी भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस की कोई कमी नहीं है। पैनिक बुकिंग (डर में ज्यादा बुकिंग) में भी बड़ी गिरावट आई है।
कमर्शियल गैस पर सरकार का नया कदम कमर्शियल LPG को लेकर सरकार ने नई नीति अपनाई है, जिसके तहत 50% मात्रा राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के नियंत्रण में रहेगी। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे इस कोटे का लाभ रेस्टोरेंट, ढाबों, होटल, औद्योगिक कैंटीन, डेयरी यूनिट्स और सामुदायिक रसोई तक पहुंचाएं। अब तक 20 राज्यों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और लगभग 15,800 टन कमर्शियल LPG का वितरण किया जा चुका है।
वैश्विक संकट के लिए भारत तैयार: पीएम मोदी देश में ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर लंबे समय तक रहने की आशंका है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि इस अप्रत्याशित संकट से निपटने के लिए भारत सरकार पूरी तरह तत्पर है। पीएम ने देशवासियों से आह्वान किया कि इस चुनौती का सामना उसी एकजुटता के साथ करना होगा, जैसी हमने कोरोना काल के दौरान दिखाई थी।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, About 3.5 lakh domestic and commercial PNG connections have been given or activated in the last three weeks. The supply of LPG still remains a matter of concern,… pic.twitter.com/tjKSncMuuN
— ANI (@ANI) March 23, 2026
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रमुख बने, सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई
बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर: समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश का कमाल, डॉक्टर बनकर देश सेवा का है लक्ष्य
मैं आपको वोट नहीं दूंगा : पीएम मेलोनी के साथ सेल्फी लेते हुए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ जवाब
धोनी का संन्यास और 60 साल तक खेलने का सच: माही ने खुद बताई दिल की बात
PSL पर मंडराया सुरक्षा का साया: विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान न आने की चेतावनी
समंदर का नया सिकंदर: तारागिरि की दहाड़ से थर्राएंगे चीन और पाकिस्तान
IPL 2026: टिकट नहीं मिला तो चिंता छोड़ें, BCCI के फैन पार्क में फ्री में लें स्टेडियम जैसा मजा
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में अब एप्पल जैसा एयरड्रॉप , फाइल शेयरिंग हुई बेहद आसान
मुंबई इंडियंस का ‘सैलरी रॉकेट’: रोहित, हार्दिक या सूर्या नहीं, ये खिलाड़ी है MI का सबसे महंगा सितारा!
तमिलनाडु 2026: एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, सत्ता वापसी के लिए बिछी बिसात