ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़े भीषण संघर्ष के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में ईरान की शक्तिशाली सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक जवान स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के चेहरे वाला स्टिकर एक बैलिस्टिक मिसाइल पर चिपकाते हुए दिख रहा है।
सांचेज के समर्थन से ईरान गदगद यह घटना हैरान करने वाली है क्योंकि पश्चिमी देशों के नेताओं को आम तौर पर ईरान अपनी दुश्मन सूची में रखता है। हालांकि, पेड्रो सांचेज ने हाल ही में ईरान पर किए गए हमलों की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुलकर आलोचना की थी।
सांचेज के इस साहसी रुख को ईरान ने अपनी नैतिक जीत के रूप में देखा है। इसी आभार को जताने के लिए IRGC के जवानों ने मिसाइल पर उनका स्टिकर चस्पा किया, जिसे ईरान में एक बड़े सम्मान के तौर पर पेश किया जा रहा है।
ट्रंप की नाराजगी का खतरा कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि यह तस्वीर अमेरिका में हलचल पैदा कर सकती है। डोनाल्ड ट्रंप का मिजाज ईरान के प्रति हमेशा से आक्रामक रहा है। ऐसे में किसी यूरोपीय नेता का ईरान की मिसाइलों के साथ जुड़ना अमेरिका के लिए एक उकसावे जैसा है। इस घटना से स्पेन और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
स्पेनिश PM के लिए असहज स्थिति पेड़ो सांचेज के लिए यह स्थिति बेहद पेचीदा हो गई है। उन्होंने मानवीय आधार पर युद्ध की आलोचना की थी, लेकिन अब उनकी तस्वीर का इस्तेमाल उन हथियारों पर हो रहा है, जो उनके अपने पश्चिमी सहयोगियों के लिए खतरा बन सकते हैं। यह उनके लिए एक तरह की कूटनीतिक फजीहत साबित हो सकती है।
युद्ध की मार: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा ईरान और इजरायल के बीच जारी इस जंग के चलते दुनिया आर्थिक महामंदी की ओर बढ़ रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से वैश्विक तेल व्यापार का 20 प्रतिशत हिस्सा ठप हो गया है।
ईंधन और गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से दुनिया भर के बाजारों में हड़कंप है। यदि यह गतिरोध जल्द खत्म नहीं हुआ, तो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह चरमरा सकती है, जिसके परिणाम आने वाले समय में बेहद विनाशकारी हो सकते हैं।
🚨Breaking:🇮🇷🇪🇸 ⚡️ IRGC fighter. Pedro Sánchez stickers. On a ballistic missile. Filmed it. Shared it. Done. Follow @iranwarpulse for more breaking Iranian war news. #Iran #Spain #IRGC pic.twitter.com/CB7DFDzCir
— Iran War Pulse (@iranwarpulse) March 23, 2026
मौत के मुंह से खींच लाया वफादार : बच्चे की जान बचाने वाले कुत्ते का वीडियो वायरल
क्या ईरान-इज़रायल युद्ध से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट
धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद लंच डेट पर निकले रणवीर-दीपिका, स्टाफ के साथ खिंचवाई फोटो
पटना यूनिवर्सिटी में पोस्टर वॉर : मनुस्मृति दहन के बाद कैंपस की दीवारों पर भड़काऊ नारों का कब्ज़ा
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में अब एप्पल जैसा एयरड्रॉप , फाइल शेयरिंग हुई बेहद आसान
पुणे के रेस्टोरेंट का ट्रंप कनेक्शन: महंगाई पर तंज मारते हुए बढ़ाईं खाने की कीमतें
IPL 2026 से पहले RCB का धमाका: प्रैक्टिस मैच में जितेश शर्मा की तूफानी बैटिंग, विराट कोहली का दिखा आक्रामक अंदाज
कश्मीरी बच्चों की गुल्लक और महिलाओं का सोना: युद्धग्रस्त ईरान के लिए कश्मीर से उपजी मानवीय सहानुभूति
जान हथेली पर: बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर करने को मजबूर यात्री
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रमुख बने, सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई