मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष एक बेहद खतरनाक और भयावह मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार रात ईरान ने इजरायल के अराद और डिमोना शहरों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।
परमाणु केंद्र और लिटिल इंडिया पर हमला हमले की गंभीरता इसलिए भी अधिक है क्योंकि डिमोना इजरायल के संवेदनशील परमाणु रिएक्टर का केंद्र है। साथ ही, यह शहर अपनी बड़ी भारतीय आबादी के कारण लिटिल इंडिया के नाम से मशहूर है। यहां लगभग 30 प्रतिशत आबादी (करीब 7,500 लोग) भारतीय मूल के यहूदियों की है, जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं।
एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम, मलबे में तब्दील हुए घर इजरायली रक्षा बल (IDF) ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि इस हमले में उनका एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल को रोकने में विफल रहा। मिसाइल सीधे एक सामुदायिक भवन पर जा गिरी, जिससे आसपास के कई पुराने घर पूरी तरह ढह गए। अराद के मेयर यायर मायान ने बताया कि प्रभावित इलाकों से करीब 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया है।
नेतन्याहू का सख्त रुख प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे आपातकालीन बलों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में तेहरान को चेतावनी दी है कि इजरायल इस हमले का बदला लेगा। नेतन्याहू ने कहा, यह हमारे लिए एक बेहद मुश्किल शाम है, लेकिन हम इस युद्ध में चुप नहीं बैठेंगे।
ईरान का दावा: यह तो बस एक सबक है ईरान ने इस हमले को अपने नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का प्रतिशोध करार दिया है। ईरानी मीडिया ने इसे एक बड़ी सामरिक सफलता बताते हुए कहा कि यह इजरायल के लिए एक ऐसा सबक है जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा। तेहरान ने दावा किया है कि इजरायल का कोई भी हिस्सा अब सुरक्षित नहीं है।
परमाणु संयंत्र सुरक्षित, रेडिएशन का खतरा नहीं अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। एजेंसी ने पुष्टि की है कि फिलहाल इजरायल के परमाणु ठिकानों को किसी तरह के नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं और इलाके में रेडिएशन का स्तर भी सामान्य है।
लिटिल इंडिया में पसरा मातम और डर डिमोना के भारतीय समुदाय के लिए यह हमला गहरा सदमा लेकर आया है। मराठी संस्कृति, भारतीय मिठाइयों और क्रिकेट के शौकीन इस समुदाय की गलियों में अब डर का माहौल है। हमले के बाद से ही यहां के बाज़ारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं।
The Iranian regime devastated Arad and Dimona by deliberately striking civilians with missiles. Over 100 people were injured, including children. A blatant war crime. Pure terrorism. pic.twitter.com/e0kpFpdZ6n
— Israel Foreign Ministry (@IsraelMFA) March 21, 2026
रामनवमी 2026: पटना का महावीर मंदिर अलर्ट पर, लाखों भक्तों के लिए अभेद्य सुरक्षा और खास इंतजाम
170 दिनों की कैद के बाद बाहर आए सोनम वांगचुक, बोले- उम्मीद है एक नया सूरज उगेगा
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का मिशन 6 ; रोहित, सूर्या और हार्दिक ने भरी हुंकार
अमृतसर सुसाइड केस: विपक्ष का हल्ला बोल, चंडीगढ़ में वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा
झोला उठाओ और चल दो : गिरते रुपये पर संजय राउत का मोदी सरकार पर तीखा हमला
स्टेज पर चाचा का देसी स्वैग : 90s के गाने पर गमछा लहराते हुए किया धमाकेदार डांस
खामेनेई की मौत से पहले ही तैयार थी War Blueprint , इजरायल-अमेरिका पर ईरान के हमलों का असली सच आया सामने
धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग पर छाईं रणवीर सिंह की मां, हमज़ा टी-शर्ट पहनकर बटोरीं सुर्खियां
मुंडन संस्कार: बच्चे को अकेला महसूस न हो, इसलिए पूरे परिवार ने मुंडवा लिए सिर
IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की चेतावनी, ट्रैविस हेड को लेकर किया बड़ा खुलासा