आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल टीम में संजू सैमसन का नया चेहरा देखने को मिलेगा, जबकि कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में बरकरार रहेगी।
धोनी को टीम से किया बाहर प्रसिद्ध कमेंटेटर और पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने सीएसके की अपनी प्लेइंग-11 चुनी है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। इरफान ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को ही अपनी प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
इरफान का तर्क: युवाओं को मिले मौका धोनी को बाहर करने पर इरफान ने स्पष्ट किया कि यदि धोनी केवल अंतिम दो ओवरों के लिए बल्लेबाजी करने आते हैं, तो बेहतर है कि वे खेलने के बजाय युवाओं को मौका दें। उन्होंने कहा, अगर धोनी को खेलना है, तो कम से कम 4-5 ओवर पहले बैटिंग के लिए आना होगा, तभी यह टीम के लिए फायदेमंद है।
संजू सैमसन को मिली जिम्मेदारी धोनी की जगह इरफान ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा, उन्होंने आयुष म्हात्रे को ओपनर के रूप में और सरफराज खान को मिडिल ऑर्डर में जगह दी है। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे नए खिलाड़ियों पर भी उन्होंने भरोसा जताया है।
इरफान की चुनी गई संभावित प्लेइंग-11 संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, नूर अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस को बताया बेहतर इरफान पठान ने सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस की तुलना करते हुए मुंबई को थोड़ा आगे रखा है। उन्होंने तर्क दिया कि भले ही दोनों टीमों के पास 5-5 ट्रॉफियां हैं, लेकिन मुंबई का पलड़ा इसलिए भारी है क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को सबसे अधिक शानदार युवा टैलेंट दिए हैं।
🚨 Irfan Pathan on MI vs CSK comparison:
— Tejash (@Tejashyyyyy) March 21, 2026
MI are the greatest IPL team. I know CSK will always say they are also the greatest, having won five trophies too. There is no doubt. There will always be a debate and it is a fair debate. But I think MI takes the edge because they have… pic.twitter.com/sDjy2gd1Qj
मुझे क्या फर्क पड़ता है? : कमल हासन ने थलापति विजय की चुनावी एंट्री पर साधी चुप्पी
अभिषेक शर्मा का बड़ा खुलासा: लगातार 3 डक के बाद शुभमन गिल को भेजा था ये खास मैसेज
बिहार में फिर लौटेगा आंधी-तूफान का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया दो दिनों का अलर्ट
हादसे के बाद शर्मसार हुई इंसानियत: पलटे ट्रक से कोल्ड ड्रिंक लूटने में जुटी भीड़, तड़पते रहे ड्राइवर
दिल्ली-मुंबई पर बम गिराने की धमकी: पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक का विवादित बयान
जुहू बीच का अनोखा स्टार्टअप: दुख सुनने के बदले लेता है पैसे, वायरल हुई रेट लिस्ट!
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: देखना है जोर कितना , ईद के मंच से ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
दक्षिण कोरिया की फैक्ट्री में मौत का तांडव : 200 किलो सोडियम बना काल, 10 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत
पेंटागन की नींद हराम: ईरान के हमले से सहमा अमेरिका, ट्रंप बोले- अब खत्म करेंगे युद्ध
धुरंधर 2 की सफलता के बाद चर्चा में आया खूंखार गैंगस्टर उजैर बलोच, वायरल इंटरव्यू में किया ये दावा