टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला खूब चर्चा में है। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत उनके लिए बेहद खराब रही थी। अभिषेक लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले (डक) आउट हुए थे, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि उस मुश्किल दौर में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और टीम के साथी शुभमन गिल से मदद मांगी थी।
बैट दे दे, वरना नया रिकॉर्ड बन जाएगा दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान अभिषेक ने बताया कि तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने शुभमन गिल को एक मैसेज भेजा था। उन्होंने मजाक में गिल से कहा, मुझे अपना बल्ला दे दे, इससे पहले कि मुझसे कोई और (शर्मनाक) रिकॉर्ड बन जाए।
इस पर शुभमन गिल ने अपने दोस्त पर भरोसा जताते हुए जवाब दिया, तू कर लेगा। यह बातचीत सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रही है।
गिल के बल्ले का जादू कार्यक्रम के दौरान जब अभिषेक से पूछा गया कि उन्हें किसका बल्ला सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के शुभमन गिल का नाम लिया। गिल ने भी हंसते हुए माना कि अभिषेक अक्सर उन्हीं के बल्ले का इस्तेमाल करते हैं।
दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती बचपन से है और वे घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए लंबे समय तक साथ खेल चुके हैं।
फाइनल में गरजे अभिषेक का बल्ला लगातार तीन डक के बाद अभिषेक ने टूर्नामेंट के फाइनल में शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली।
अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी की, जिसने भारत की जीत की नींव रखी। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
When presenter asked Shubman if he gave any advice to Abhishek Sharma before T20I WC-
— Naina Dev (@NainaDev380254) March 21, 2026
SG- no.1 T20I batsman in the world ko kaun advice dega 😭😭
AS- maine hi message kia tha SG ko 3 duck ke baad ke mujhe bat dede, isse pehle koi aur record bann jae 😂 He said ke tu kar lega… pic.twitter.com/5zMiFpMism
IPL 2026: ये हैं वो 3 धुरंधर भारतीय कप्तान, जो अपनी टीम को बना सकते हैं चैंपियन
शंकराचार्य का सनसनीखेज दावा: क्या RSS पदाधिकारी ने मुस्लिम मंच के जरिए करवाई 10 लाख शादियां ?
ईद की नमाज में नीतीश कुमार नदारद: बेटे निशांत ने संभाली कमान, क्या उत्तराधिकार की बिछ गई बिसात?
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- राष्ट्रपति शासन थोपने की साजिश
ईद की नमाज़ के दौरान पाकिस्तान में बड़ा धमाका: लश्कर कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या
धुरंधर 2: रणवीर सिंह की एक्टिंग देख दंग रह गईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म को बताया मास्टरपीस
ईद की खुशियों के बीच वारिस पठान का केंद्र पर निशाना, बोले- युद्ध ने बढ़ाई देश में महंगाई
अमेरिका के बाद अब ईरान ने इजरायली फाइटर जेट को बनाया निशाना, आसमान में मचा हड़कंप
बंगाल को टारगेट करने वालों को जहन्नुम... , रेड रोड पर ममता की दहाड़ और शायरी से हुआ जोरदार प्रहार
वायरल वीडियो: इस कैफे का दरवाजा खोलने के लिए पासवर्ड नहीं, चाहिए सिर्फ एक प्यारी सी मुस्कान