बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का जलवा आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के महज दो दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने रफ्तार पकड़ते हुए 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
फैंस ने ढूंढा उरी से कनेक्शन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास चर्चा छिड़ी है। फैंस धुरंधर 2 और आदित्य धर की ही पिछली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बीच एक गहरा कनेक्शन ढूंढने का दावा कर रहे हैं। चर्चा थी कि उरी के लीड एक्टर विक्की कौशल फिल्म में कैमियो करेंगे, लेकिन असल सरप्राइज कुछ और ही निकला।
राकेश बेदी हैं दोनों फिल्मों की असली कड़ी फिल्म में पाकिस्तानी मंत्री जमील जमाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुए हैं। फिल्म में वह न केवल पाकिस्तान के खिलाफ काम करते नजर आते हैं, बल्कि वह एक भारतीय जासूस के तौर पर हमजा (रणवीर सिंह) की मदद करते हैं।
वायरल हो रही उरी की पुरानी क्लिप दशकों से सिनेमा में सक्रिय राकेश बेदी का उरी में भी इसी तरह का किरदार था। सोशल मीडिया पर अब उरी का एक पुराना क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राकेश बेदी खुफिया तौर पर भारतीय अधिकारियों की मदद करते दिख रहे हैं।
आदित्य धर की दूरदर्शिता की तारीफ फैंस का मानना है कि आदित्य धर ने उरी के जरिए ही धुरंधर के इस ट्विस्ट का संकेत दे दिया था। इस बारीक डिटेल को समझने के बाद दर्शक डायरेक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह कनेक्शन फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा रहा है।
Aditya Dhar already gave us the spoiler of #DhurandharTheRevenge in URI 😭 pic.twitter.com/dSt6T3631m
— KBP Reviews (@KshitizCritic) March 20, 2026
बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में अखिलेश यादव, बोले- एक अकेली लड़ेगी और जीतेगी
IPL 2026: ये हैं वो 3 धुरंधर भारतीय कप्तान, जो अपनी टीम को बना सकते हैं चैंपियन
वरमाला या दही-हांडी? स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने शुरू किया अनोखा खेल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
फैक्ट चेक: क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत से मांगी मदद? सरकार ने खोली पोल
क्या पूर्वोत्तर भारत में छिपे हैं 3,000 यूक्रेनी लड़ाके? जानें PIB फैक्ट-चेक का सच
पंजाब में बड़ा सियासी भूचाल: मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अफसर की मौत से जुड़े गंभीर आरोप
जो बंगाल को छेड़ेगा, बर्बाद होगा : ईद के मंच से ममता का भाजपा पर आर-पार का हमला
ईद की नमाज के बीच यरुशलम पर मिसाइल हमला, अल-अक्सा के पास दहशत
वायरल वीडियो: शादी में दूल्हे का इलेक्ट्रिक अवतार, ड्रेस देख लोगों को याद आया बिजली विभाग
क्या भारत की जमीन से ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? विदेश मंत्रालय ने खोली अफवाहों की पोल