दिल्ली के पालम अग्निकांड के बाद मचे सियासी बवाल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने बेहद अनोखे और नाटकीय अंदाज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वे अपने साथ अपनी अर्थी लेकर मीडिया के सामने पहुंचे, जिसने सभी को चौंका दिया।
सौरभ भारद्वाज ने सीधे शब्दों में बीजेपी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, हमने पार्टी ऑफिस में अपनी अर्थी मंगा ली है और सिर पर कफन बांध लिया है। बीजेपी चाहे हमें गोली मार दे, हम डरने वाले नहीं हैं। हम इन लोगों के बाप से भी नहीं डरते।
उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को पालम हादसे के पीड़ितों के बीच जाने पर आप नेताओं के साथ बदसलूकी की गई। उनके अनुसार, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर कुर्सियां फेंकी, जिससे पूर्व विधायक विनय मिश्रा घायल हो गए। साथ ही उन्होंने महिला पार्षदों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार का भी गंभीर आरोप लगाया।
सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि यह घटना सरकारों की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड की सीढ़ी खुल जाती, तो 9 लोगों की जान बच सकती थी।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पास में एक गद्दों की दुकान थी, लेकिन फायर ब्रिगेड ने वहां गद्दे बिछाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार अपनी बदनामी छुपाने के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है। सरकार को इस बात की चिंता थी कि उनकी फायर ब्रिगेड की विफलता सबके सामने न आ जाए, इसलिए उन्होंने 9 लोगों को मरने दिया।
आप नेता ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सेंसरशिप अपना रहा है। उन्होंने दावा किया कि मृतकों के अंतिम संस्कार के वीडियो तक को सामने नहीं आने दिया जा रहा ताकि सच्चाई छिपी रहे।
भारद्वाज ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, एक परिवार के 9 लोग काल के गाल में समा गए और तुम इस पर गंदी राजनीति कर रहे हो। मर चुके लोगों की मौत पर पर्दा मत डालो, थोड़ी शर्म करो।
दिल्ली की राजनीति में इस घटना के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। एक तरफ बीजेपी जहां आप पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है, वहीं आम आदमी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह की गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ दिल्ली प्रदेश संयोजक @Saurabh_MLAgk जी ने कफ़न ख़रीदकर अपने सिर पर बाँधा—
— AAP (@AamAadmiParty) March 20, 2026
“कल बीजेपी की गुंडागर्दी के बाद भी अरविंद केजरीवाल जी शेर की तरह शोक सभा में गए।
हमने सिर पर कफ़न बाँध लिया है। हम बीजेपी के गुंडों से नहीं डरने वाले… pic.twitter.com/YWxEkw6A0f
क्या आपका कुत्ता भी बात कर सकता है? आई लव यू बोलने वाले डॉगी का वीडियो हुआ वायरल
डांस के लिए पागल हुआ रोबोट: रेस्टोरेंट में मचाया तांडव, तीन कर्मचारियों के रोकने पर भी नहीं रुका
रेलवे के रनिंग स्टाफ की बल्ले-बल्ले: किलोमीट्रेज अलाउंस में बंपर बढ़ोतरी, 2 साल का मिलेगा एरियर!
सुजानपुर में मासूम पर आवारा कुत्ते का जानलेवा हमला: खौफ में लोग, प्रशासन पर उठे सवाल
रिपोर्टिंग के दौरान बाल-बाल बचे पत्रकार, कैमरे में कैद हुआ मिसाइल हमले का खौफनाक मंजर
मिडिल ईस्ट संकट: 6 भारतीयों की मौत, 1 लापता; जंग के साये से अब तक 3 लाख लोग लौटे वतन
कैमूर के जंगलों में दहाड़ का खौफ: क्या सच में इलाके में घुस आया है तेंदुआ?
ईरान ने पहली बार अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को बनाया निशाना, मध्य पूर्व में हड़कंप
हजारीबाग में चला पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर बुलडोजर, NTPC प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन ने ढहाया मकान
राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले: अप्रैल में एक साथ मिलेगा 3 महीने का मुफ्त अनाज