देश भर के 20 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने अप्रैल 2026 के लिए एक विशेष योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत लाभार्थियों को तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाएगा।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने स्पष्ट किया है कि अप्रैल के महीने में ही राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीनों यानी मई और जून का कोटा भी एक साथ मिलेगा। लाभार्थियों को यूनिट के हिसाब से गेहूं, चावल और अन्य आवश्यक खाद्यान्न दिए जाएंगे।
विभाग ने सभी कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर अपनी नजदीकी राशन दुकान पर जाकर अपना कोटा प्राप्त कर लें। वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
यह योजना कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट झेल रहे परिवारों को राहत देने के लिए शुरू की गई थी। अब इसे और अधिक विस्तार दिया गया है। 1 जनवरी 2024 से सरकार ने इस योजना को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है, जिसका लाभ 2029 तक उठाया जा सकेगा।
पहले जहां लाभार्थियों को गेहूं और चावल के लिए मामूली शुल्क देना पड़ता था, वहीं अब इसे पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है।
इस योजना का लाभ अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) श्रेणी के लोगों को मिलता है:
वर्तमान में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 80 करोड़ लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी राशन कार्डों का डिजिटलीकरण कर दिया है।
99.9% राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं और वितरण प्रक्रिया में बायोमेट्रिक सत्यापन को अनिवार्य बनाया गया है, ताकि सही लाभार्थियों तक ही अनाज पहुंच सके।
सुविधाजनक और व्यवस्थित वितरण के लिए
— Department of Food & Public Distribution (@fooddeptgoi) March 19, 2026
एक साथ राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृपया अपने नज़दीकी राशन की दुकान से निर्धारित समय पर राशन प्राप्त करें।#Ration #PublicDistribution #DFPD pic.twitter.com/ksr3bfffGD
ऐसा डांसिंग कंकाल नहीं देखा होगा! बच्चे की कलाकारी देख लोग बोले- इसे आर्ट्स में जाने दो
चेन्नई में चेस्टन का जलवा: संजू सैमसन ने थामा CSK का हाथ, धोनी की विरासत संभालने को तैयार
पिता के पसीने छुड़ा गया बेटे का यह खतरनाक खेल , वीडियो देख कांप उठेगी रूह
मैं जिंदा हूं : मौत की अफवाहों को खारिज कर गरज उठे नेतन्याहू, ईरान की मिसाइल ताकत खत्म होने का किया दावा
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही दिन में तीन बड़े झटके, टीम की कमर टूटी
बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा: क्या खत्म हो गई ईरान की मिसाइल ताकत? युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
ईरान-इजराइल युद्ध पर संजय निरुपम का बड़ा बयान: भारत की कूटनीति ही एकमात्र रास्ता
टीएमसी का चुनावी दांव: महिलाओं को हर महीने लक्ष्मी भंडार और युवाओं को पॉकेट मनी का वादा
दीदी का चुनावी ब्रह्मास्त्र : लक्ष्मी भंडार में नोटों की बारिश, TMC के नए वादों से BJP सन्न
शादी टूट जाएगी, पति मर जाएगा... : नासिक के ढोंगी ज्योतिषी का वो काला जाल, जिसने महिलाओं की जिंदगी कर दी तबाह