मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी से अब तक लगभग 2.80 लाख भारतीय नागरिक सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं।
उड़ानों के संचालन में सुधार विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बावजूद उड़ानों की स्थिति में सुधार हुआ है। यूएई और भारत के बीच प्रतिदिन करीब 75 से 90 उड़ानें संचालित की जा रही हैं। कतर एयरवेज भी भारत के विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ानें भेज रहा है।
हवाई क्षेत्र बंद होने से चुनौती कुवैत, बहरीन और इराक के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ानों के संचालन में गंभीर बाधाएं आई हैं। इसे देखते हुए भारत ने सऊदी अरब को ट्रांजिट हब के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया है। जजीरा एयरवेज और गल्फ एयर जैसी कंपनियां सऊदी अरब के अल कैसुमाह और दम्मम हवाई अड्डों से भारत के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं।
सेफसी विष्णु के 15 क्रू सदस्य जल्द लौटेंगे तनाव के बीच राहत की खबर यह है कि 11 मार्च को ईरानी सुसाइड बोट के हमले का शिकार हुए टैंकर सेफसी विष्णु के 15 जीवित भारतीय क्रू सदस्य इराक से निकल चुके हैं और जल्द ही भारत पहुंचेंगे। गौरतलब है कि इस हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु हो गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनका मिशन मृत भारतीय के पार्थिव शरीर को वापस लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए इराकी अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।
सरकार की मदद जारी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन देशों का हवाई क्षेत्र बंद है, वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सऊदी अरब के रास्ते ट्रांजिट और आपातकालीन मदद के जरिए फंसे हुए नागरिकों को भारत लाने का सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय दूतावास और मिशन स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।
#WATCH | Delhi: Aseem Mahajan, Joint Secretary (Gulf) at the Ministry of External Affairs, says, ... While there have been operational closures in some countries, overall the flight situation continues to improve with additional flights operating. Since February 28, around… pic.twitter.com/TNB7M33PXY
— ANI (@ANI) March 19, 2026
इंदौर अग्निकांड: सीएम के सामने छलका पीड़ित का दर्द, लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
नेतन्याहू का ईरान को दो टूक: दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश नाकाम, अयातुल्ला शासन का खात्मा तय
रील के लिए हद पार! बेंगलुरु में बेटी ने बुजुर्ग पिता को बोरे में पैक कर बनाया पार्सल
धुरंधर 2: पाकिस्तान में मचा बवाल, बैन के बावजूद टीवी पर धड़ल्ले से चल रही फिल्म
IPL 2026: रियान पराग का मास्टरप्लान , युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
पिता के पसीने छुड़ा गया बेटे का यह खतरनाक खेल , वीडियो देख कांप उठेगी रूह
बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव: रूपा गांगुली और संदेशखाली की रेखा पात्रा को मिला टिकट
प्रसाद में वियाग्रा, वीडियो से ब्लैकमेल: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का काला चिट्ठा
वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज हुआ लहूलुहान: दिनदहाड़े छात्र की हत्या, कैंपस में भारी बवाल
शादी के अगले दिन ही नेट प्रैक्टिस! अर्जुन तेंदुलकर की इस सनक को देख दंग रह गए ऋषभ पंत