एंटरटेनमेंट डेस्क। आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के शेर-ए-बलूच वाले किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन इन सबके बीच फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
35 साल पुराना है गाना फिल्म में जब रणवीर सिंह के किरदार को शेर-ए-बलूच की उपाधि दी जाती है, तो बैकग्राउंड में एक अरैबिक गाना दीदी (Didi) बजता है। यह गाना मूल रूप से साल 1991 में अल्जीरियाई सिंगर खालिद हदज इब्राहिम (खालिद) ने गाया था। यूट्यूब पर इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 62 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
पहले गोविंदा पर हो चुका है फिल्माया भले ही धुरंधर 2 में यह गाना नए अंदाज में पेश किया गया हो, लेकिन बॉलीवुड में इसका इस्तेमाल नया नहीं है। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह मशहूर गाना 26 साल पहले गोविंदा की फिल्म हद कर दी आपने (2000) में भी सुनाई दिया था।
गोविंदा के कॉमेडी अंदाज की यादें याद दिला दें कि फिल्म हद कर दी आपने के एक मशहूर कॉमेडी सीन में गोविंदा ने अरैबिक गेटअप अपनाया था। उस सीन में न केवल उन्होंने इस गाने को गुनगुनाया था, बल्कि अपने सिग्नेचर अंदाज में इस पर डांस भी किया था। उस वक्त यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।
रणवीर की इंटेंसिटी ने जीता दिल जहाँ गोविंदा ने इस गाने को अपने ह्यूमर और कॉमेडी के लिए इस्तेमाल किया था, वहीं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने इसे बिल्कुल अलग और इंटेंस वाइब दी है। फैंस सोशल मीडिया पर रणवीर के इस अवतार और फिल्म के म्यूजिक चॉइस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रति दीवानगी साफ देखी जा सकती है। दर्शक मान रहे हैं कि अक्षय खन्ना की धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ने सीक्वल में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और इन म्यूजिक चॉइसेस से फिल्म को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
#Dhurandhar2 - Many believed the magic of the first part (led by Akshaye Khanna) would be hard to match… but Dhurandhar 2 just proved everyone wrong.
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) March 19, 2026
Ranveer Singh has delivered a performance that is nothing short of phenomenal.
Intensity, emotion, screen presence he nailed… pic.twitter.com/LxYRY3BReS
प्लेइंग-11 तो दूर, टीम में भी जगह के लायक नहीं शाहीन अफरीदी? पूर्व दिग्गज का तीखा प्रहार
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को एक ही दिन में तीन बड़े झटके, टीम की कमर टूटी
संजू भैया का कोई रिप्लेसमेंट नहीं है : रियान पराग ने की रोहित-विराट से तुलना, वायरल हुआ बयान
चेन्नई के खेमे में संजू सैमसन का येलो अवतार: धोनी से हुई खास मुलाकात, वायरल हुआ वीडियो
चाचा कहे जाने पर भड़के इफ्तिखार अहमद, गुस्से में आकर दिया ये बड़ा बयान
बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा: क्या खत्म हो गई ईरान की मिसाइल ताकत? युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
प्रसाद में वियाग्रा, वीडियो से ब्लैकमेल: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात का काला चिट्ठा
खरबों डॉलर का इजराइली टैक्स : ईरान के विदेश मंत्री ने ट्रंप पर साधा निशाना, युद्ध को बताया थोप
डांस के जुनून में रोबोट का तांडव : रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, स्टाफ के पसीने छूटे
IPL 2026: क्या ये 4 दिग्गज खिलाड़ी ले लेंगे संन्यास? टूर्नामेंट के बाद खत्म हो सकता है सुनहरा सफर