बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंधी, पानी और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने इसे लेकर व्यापक चेतावनी जारी की है।
ऑरेंज अलर्ट: इन जिलों पर सबसे ज्यादा खतरा मौसम विभाग ने मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना जताई गई है।
30 जिलों में येलो अलर्ट राज्य के शेष 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, गया और रोहतास जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। यहां आंशिक बादलों के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
21-22 मार्च का पूर्वानुमान 21 मार्च को उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा, जबकि पश्चिमी बिहार के कुछ इलाकों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। 22 मार्च तक पटना और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन सुपौल और किशनगंज समेत सीमांचल के जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला बना रह सकता है।
पटना का हाल और तापमान राजधानी पटना में 19 से 23 मार्च के बीच तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की खास सलाह खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। वज्रपात (आकाशीय बिजली) के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। खेती से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहने का प्रयास करें।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/BwaxDqHYSe
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) March 19, 2026
IPL से पहले क्रिकेट का महायुद्ध: सचिन-लारा और युवराज फिर दिखाएंगे अपना जलवा, जानें IML 2026 की पूरी डिटेल्स
क्या आपका कुत्ता भी बात कर सकता है? आई लव यू बोलने वाले डॉगी का वीडियो हुआ वायरल
डांस के जुनून में रोबोट का तांडव : रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, स्टाफ के पसीने छूटे
जामा मस्जिद में रंगे हाथों पकड़ी गई चोरनी! भीड़ का फायदा उठाकर कर रही थी पर्स साफ
टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी कप्तानी
बिहार में मौसम का अलर्ट : 3 जिलों में ऑरेंज तो 22 में येलो अलर्ट, झमाझम बारिश के आसार
पिता के पसीने छुड़ा गया बेटे का यह खतरनाक खेल , वीडियो देख कांप उठेगी रूह
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर बाहर
‘वह धोनी नहीं, बस संजू सैमसन है’: जब गंभीर ने थरूर को टोककर दी थी सबसे बड़ी नसीहत
अलीगढ़ में ‘गैंगवार’: भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां, भाजपा के 8 नेता सलाखों के पीछे