वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में शिपिंग प्रभावित होने के बाद भारत में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस स्थिति के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में तेल और गैस के स्टॉक की स्थिति स्पष्ट की है।
कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। रिफाइनरियों ने घरेलू एलपीजी उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि की है ताकि मांग बनी रहे।
एलपीजी की स्थिति पर नजर सुजाता शर्मा ने स्वीकार किया कि एलपीजी को लेकर स्थिति चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी रिटेल आउटलेट या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर स्टॉक पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
कमर्शियल एलपीजी पर क्या है फैसला? घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता बनाए रखने के मकसद से कमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री को पहले सीमित कर दिया गया था। अब इसे आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी देने का प्रस्ताव रखा है, बशर्ते राज्य एलपीजी से पीएनजी (PNG) ट्रांजिशन की प्रक्रिया में तेजी लाएं।
पेट्रोल-डीजल और बाकी ईंधन संयुक्त सचिव ने राहत भरी जानकारी देते हुए बताया कि विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) का पर्याप्त भंडार मौजूद है। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) की ओर से पेट्रोल, डीजल या अन्य ईंधन की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं को भी 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
कालाबाजारी रोकने के लिए औचक निरीक्षण एलपीजी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। सुजाता शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा देशभर के एलपीजी वितरकों के यहां 2300 से अधिक औचक निरीक्षण किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को ईंधन मिलने में कोई परेशानी न हो।
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, We have sufficient stocks of aviation turbine fuel and no price increase has been done by the oil marketing companies...Till now, there has been no increase in… pic.twitter.com/zk4KZR6li0
— ANI (@ANI) March 18, 2026
WrestleMania 42 का महाकुंभ: कब, कहां और किसके बीच होगी असली जंग?
नाथन एलिस हुए बाहर: CSK की डेथ ओवर की समस्या सुलझाएंगे ये 3 धाकड़ गेंदबाज
राहुल गांधी को टपोरी कहना कंगना रनौत को पड़ा भारी, अलका लांबा ने दी स्मृति ईरानी जैसी दुर्गति की चेतावनी
धुरंधर 2 में अतीक अहमद का साया: सपा नेता एस.टी. हसन ने फिल्म को बताया नफरत का जरिया
क्या आपका कुत्ता भी बात कर सकता है? आई लव यू बोलने वाले डॉगी का वीडियो हुआ वायरल
गोवा उपचुनाव: केजरीवाल का बड़ा दांव, पार्टी जॉइनिंग के 24 घंटे में ही गीतेश नाइक को बनाया उम्मीदवार
ईरान के हमले से दहला अमेरिका: मिडिल ईस्ट में पहली बार F-35 फाइटर जेट को नुकसान
गोबिंदसागर झील की दलदल में फंसी महिला, आधा घंटा मौत से जूझती रही सांसें
अनंत सिंह की सटीक भविष्यवाणी : तीन दिन में ही सच हुआ बाहुबली का दावा
ईद-उल-फितर 2026: चांद ने दिया धोखा, अब 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद; जानें लखनऊ में नमाज का समय