बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू मैदान के पास गोबिंदसागर झील किनारे वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मछलियों को दाना डालने गई एक महिला अचानक दलदल में फंस गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया।
अचानक बिगड़ा संतुलन महिला रोजाना की तरह सुबह झील के किनारे पूजा-अर्चना करने और मछलियों को आटा डालने पहुंची थी। किनारे पर पहुंचते ही मिट्टी के दलदली होने के कारण उसका पैर फिसल गया। धीरे-धीरे वह दलदल में धंसने लगी और खुद को बाहर निकालने में असमर्थ रही।
रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ आई काम महिला की चीखें सुनकर पास में ही रेलवे लाइन का काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें समझ आ गया कि बिना सुरक्षा के अंदर जाना खतरनाक हो सकता है। कर्मचारियों ने तुरंत होमगार्ड बटालियन को सूचित किया।
मशीनों के सहारे चला रेस्क्यू दलदल इतनी गहरी थी कि बचाव दल के लिए भी वहां तक पहुंचना आसान नहीं था। खतरे को भांपते हुए कर्मचारियों ने रेलवे कार्य में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनों की मदद ली। मशीनों को सावधानीपूर्वक महिला के करीब लाया गया ताकि उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
सुरक्षित बचाई गई जान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों ने अदम्य साहस दिखाते हुए कुछ हद तक दलदल के भीतर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब आधे घंटे तक चली इस जद्दोजहद के बाद महिला को सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
*गोबिंद सागर झील में दलदल में फंसी महिला का रेस्क्यू... pic.twitter.com/dEtOFvlr6k
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) March 19, 2026
ईरान की परमाणु ताकत खत्म, नेतन्याहू का दावा- तेजी से खत्म होगा युद्ध
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का चौंकाने वाला दांव, प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे रोहित शर्मा!
खुलासा: 25 मार्च को आ रहे Samsung के दो नए पावरहाउस , वॉटरप्रूफ बॉडी और 53 घंटे की बैटरी का मिलेगा साथ
भुवनेश्वर की घातक यॉर्कर पर लड़खड़ाए विराट कोहली, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन
अलीगढ़ में ‘गैंगवार’: भरे बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां, भाजपा के 8 नेता सलाखों के पीछे
जंग का असर: भारत में महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल, खाने के ऑर्डर पर भी अतिरिक्त बोझ!
इंस्टाग्राम के चक्कर में बच्चों ने बनाया खतरनाक हथियार , पिता का पारा चढ़ा तो चप्पल से की धुनाई
शादी के अगले दिन ही नेट प्रैक्टिस! अर्जुन तेंदुलकर की इस सनक को देख दंग रह गए ऋषभ पंत
गंगा की उफनती लहरों में फंसी ‘जान’, राफ्टिंग टीम ने देवदूत बनकर बचाई बंदर की जिंदगी
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत और कमजोरी का चिट्ठा, क्या ऋषभ पंत की कप्तानी में पलटेगी किस्मत?