नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय क्रिकेट के सितारों का जमावड़ा लगा। इस भव्य समारोह में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने सम्मानित किया।
शुभमन गिल और स्मृति मंधाना बने बेस्ट क्रिकेटर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर के पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का पुरस्कार अपने नाम कर अपनी निरंतरता का लोहा मनवाया।
दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान देने वाले तीन दिग्गजों—राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी और मिताली राज को प्रतिष्ठित कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के प्रति उनके लंबे समर्पण का प्रतीक है।
युवाओं का शानदार डेब्यू इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन शुरुआत करने के लिए पुरुष वर्ग में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को और महिला वर्ग में श्री चरणी को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। हालांकि हर्षित टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन उनके पिछले प्रदर्शन को बीसीसीआई ने खास तवज्जो दी।
अन्य प्रमुख विजेता और सम्मान समारोह में दीप्ति शर्मा को महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए सम्मानित किया गया, जबकि युवा आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के लाला अमरनाथ अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा, रणजी ट्रॉफी और विभिन्न आयु वर्ग के टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया।
नमन अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं की पूरी सूची (मुख्य)
A phenomenal start to a promising journey in international cricket 🔥🔥
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
🔹 𝗕𝗲𝘀𝘁 𝗜𝗻𝘁𝗲𝗿𝗻𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝗮𝗹 𝗗𝗲𝗯𝘂𝘁 – 𝗠𝗲𝗻
The award goes to the fearless Harshit Rana 👏👏#NamanAwards pic.twitter.com/t42gUQ1XDe
बल्ले से फेल, फिर भी ट्रॉफी हाथ में : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान
12 करोड़ की फरारी के साथ हार्दिक का स्वैग: गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव का वीडियो वायरल
BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: क्रिकेट के दिग्गजों और वर्ल्ड कप विजेताओं का दिल्ली में भव्य सम्मान
इजरायल पर ईरान का सेज्जिल प्रहार: पहली बार इस्तेमाल हुई इस मिसाइल ने कैसे उड़ाई एयर डिफेंस की नींद?
मैं जिंदा हूं और कॉफी पी रहा हूं : नेतन्याहू ने उड़ाया मौत की अफवाहों का मजाक
LPG बनी लापता गैस : अखिलेश के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, जानें क्या है पूरा विवाद
पुरानी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर: SRDC का होगा नामकरण, ऐतिहासिक टाउन हॉल बनेगा धरोहर
IPL 2026: केकेआर के लिए बड़ी खुशखबरी, सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का फॉर्म में दमदार कमबैक
CBSE का बड़ा फैसला: मिडिल-ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, लाखों छात्रों के भविष्य पर क्या होगा असर?
कनाडाई पासपोर्ट पर अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा, क्या इसी वजह से कीं देशभक्ति वाली फिल्में?