पटना, बिहार: छठ महापर्व के तीसरे दिन, सोमवार को पूरे बिहार में श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। राजधानी पटना सहित राज्य के सभी जिलों में श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
पटना के कॉलेज घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूर्य देव की उपासना की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पटना में भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ पूजा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा सांसद मयंक नायक भी उपस्थित रहे।
बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने अपनी पत्नी के साथ अपने आवास पर छठ पूजा के पारंपरिक अनुष्ठान किए। उन्होंने कहा कि छठी मैया का महापर्व आज पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोक आस्था का यह पर्व पूरी दुनिया में अपना स्थान बना चुका है। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने भी अपने आवास पर अर्घ्य अर्पित किया। उनकी पत्नी नीता केसकर चौधरी, जो पिछले 13 वर्षों से लगातार छठ व्रत रख रही हैं, ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद रहीं।
अशोक चौधरी ने कहा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, यह बिहार की आत्मा है। यह हमारी संस्कृति, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अपने पैतृक गांव बड़हिया में संध्या अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने सूर्य देव और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाला बनाए रखने की प्रार्थना की।
*पटना: ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने अपने आवास पर दिया अर्घ्य. अशोक चौधरी की पत्नी नीता केसकर चौधरी पिछले 13 सालों कर रही हैं छठ. समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद थीं. अशोक चौधरी बोले- “छठ सिर्फ पर्व नहीं, बिहार की आत्मा है.”#minister #ashokchoudhary #Patna… pic.twitter.com/cFOdeNBxGJ
— Lallu Ram (@lalluram_news) October 27, 2025
लूव्र म्यूजियम से 895 करोड़ के गहने चुराने वाले गिरफ्तार!
आगरा में युवक की शर्मनाक हरकत: सोते कुत्ते के सिर पर फोड़ा बम, सोशल मीडिया पर आक्रोश
महिला विश्व कप से बाहर हुईं प्रतीका रावल, सेमीफाइनल में कौन संभालेगा ओपनिंग की ज़िम्मेदारी?
कुलदीप फिर बाहर, संजू को मौका: पार्थिव पटेल ने चुनी पहले टी20 के लिए प्लेइंग 11
जस्टिस सूर्यकांत: क्या बनेंगे देश के 53वें चीफ जस्टिस? CJI गवई ने की सिफारिश, 14 महीने का कार्यकाल संभव
रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से बड़ा इशारा, कुछ ही मैचों में तीन बड़े कारनामे!
अमेरिका में भारतीयों की सैलरी: क्या अमेरिकियों से ज़्यादा मिलती है पगार?
फिसलता ट्रक, कुचली कार: रोमानिया में भयानक हादसे में दो की मौत
अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न, देखें भव्य धाम का वीडियो
कमरे में फांसी लगा रही थी महिला, कांस्टेबल ने तोड़ा दरवाजा, बचाई जान!