बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। छठ पर्व के समापन के बाद अब राज्य पर चक्रवाती तूफान मोंथा का खतरा मंडरा रहा है।
मौसम विभाग (IMD) ने 29 से 31 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा मोंथा नामक चक्रवाती तूफान तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से बिहार के मौसम में अगले तीन दिनों तक भारी बदलाव देखने को मिलेगा। इस तूफान की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
29 अक्टूबर से राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी। 30 और 31 अक्टूबर को तूफान का असर और तेज होगा, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है।
30 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, जमुई और बांका में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं समस्तीपुर, पटना, दरभंगा, गया, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा, रोहतास, भोजपुर और अरवल में येलो अलर्ट लागू किया गया है।
31 अक्टूबर को तूफान का असर उत्तर बिहार की ओर बढ़ेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि सिवान, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सहरसा, पूर्णिया और समस्तीपुर जैसे जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
तूफान मोंथा के कारण बिहार में हवा की गति सामान्य से दोगुनी हो सकती है। तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है और संवेदनशील इलाकों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात करने की तैयारी चल रही है।
*प्रेस विज्ञप्ति: चक्रवाती तूफान “मोंथा” के प्रभाव से बिहार में संभावित वर्षा गतिविधियाँ (30–31 अक्टूबर 2025) pic.twitter.com/gFC2yuHIiu
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) October 27, 2025
जस्टिस सूर्यकांत: भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश!
अस्पताल में भर्ती श्रेयस अय्यर पर BCCI का बड़ा अपडेट, सेहत में सुधार!
तलाक के बाद बेटी की एक झलक के लिए पिता का इंतज़ार, वायरल वीडियो ने लोगों को किया भावुक
मैंने क्या गलती कर दी? सस्पेंड होने के बाद फूट-फूटकर रोए SDM छोटूलाल शर्मा, विवादों से पुराना नाता
रक्षा मंत्री का दावा: आत्मनिर्भर भारत से फिर सोने की चिड़िया बनेगा भारत!
ट्रेन में सोने पर अड़ी महिला का हंगामा, TTE से बोली- पुलिस में हूं, एक फोन से हिल जाओगे!
अडानी के साथ हैं, अडानी के साथ रहेंगे : एलआईसी पर संजय सिंह का बड़ा आरोप, सरकार पर निशाना
आंखों के सामने बच्चे की मौत से टूटी हथिनी, ट्रक से सिर लगाकर रोती रही
सिडनी में हर्षित राणा का धमाल: रोहित नहीं, शुभमन की रणनीति ने दिलाई सफलता!
बाड़मेर: भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में हड़कंप