सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ विदेशी नागरिक भारतीय ट्रेनों में यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे वीडियो बनाते हुए भारतीय रेल व्यवस्था का मज़ाक उड़ा रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस छिड़ गई है।
कई लोगों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए ऐसे वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
यह वीडियो इलियास नामक एक यूजर ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, रेल मंत्री जी @AshwiniVaishnaw कृपया इस वीडियो पर ध्यान दें। बैंकॉक की ब्लॉगर discoverwithemma_ अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय ट्रेन में रील बनाकर कमा रही है। वीडियो कल ही अपलोड किया है। देखिए कैसे ये हमारी भारतीय रेल व्यवस्था का मज़ाक उड़ा रही है। कृपया इस मामले की जांच कराएँ और बेहतर होगा कि इस तरह के विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को एक फर्स्ट क्लास सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि ये फर्स्ट क्लास वीडियो बनाएं।
वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, यह व्यक्ति रेल मंत्री से व्यवस्था सुधारने को कहने के बजाय, समस्या को छिपाने की सलाह दे रहा है। विदेशी व्लॉगर के मज़ाक से चिंतित होकर, यह सुविधा बेहतर करने की जगह, उसे फर्स्ट क्लास देकर केवल अच्छे वीडियो बनवाना चाहता है। यह दिखाता है कि प्राथमिकता सतही छवि है, न कि मूलभूत सुधार।
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, Aap Jis rail mantri ko contact karne ki koshish kar rahe hai wo abhi reel mantri bane hue hai, kripya kabhi bhi contact karne ki koshish na kare… Dhanyawad (आप जिस रेल मंत्री को संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं वह अभी रील मंत्री बने हुए हैं, कृपया कभी भी संपर्क करने की कोशिश न करें... धन्यवाद)।
एक और यूजर ने दुख जताते हुए लिखा, कुछ लोग बोलेंगे कौन बोला था इसमें चढ़ने, जाओ वंदे भारत में वहां सफाई और भीड़ कम मिलेगी, कुछ और ज्ञानी आयेंगे और ये बोलेंगे इतनी जनसंख्या है, तो ऐसा तो होना ही है, ऐसा क्यों नहीं हो सकता, कि स्लीपर ट्रेन ही खत्म करके सभी ट्रेन ac कर दिया जाए, चाटने के होर में सच भी नहीं बोल सकते ।
यह घटना भारतीय रेल व्यवस्था और उसकी छवि को लेकर एक बार फिर से बहस छेड़ गई है। लोग रेल मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने और व्यवस्था को सुधारने की मांग कर रहे हैं।
रेल मंत्री जी @AshwiniVaishnaw कृपया इस वीडियो पर ध्यान दें बैंगकॉक की व्लॉगर discoverwithemma_ अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय ट्रेन में रील बनाकर कमा रही है।
— Ilyas (@Ilyas_SK_31) October 26, 2025
वीडियो कल ही अपलोड किया है। देखिए कैसे ये हमारी भारतीय रेल व्यवस्था का मज़ाक उड़ा रही है।
कृपया इस मामले की जांच कराएँ और… pic.twitter.com/9R4aa73sa4
ट्रंप का मलेशिया के साथ बड़ा ट्रेड डील, जापान और दक्षिण कोरिया पर नजर: अमेरिका की नई रणनीति
आंध्र बस त्रासदी: 20 मौतों का जिम्मेदार कौन? CCTV में दिखे संदिग्ध युवक, जांच में आया नया मोड़!
बिहार चुनाव: नीतीश कुमार का बागियों पर बड़ा प्रहार, पांच नेता जदयू से निष्कासित
सतीश शाह का आखिरी पोस्ट वायरल: आप हमेशा मेरे आसपास मौजूद हैं...
विमानों पर जिंदा मुर्गे क्यों दागे जाते हैं? जानिए चिकन गन टेस्ट का रहस्य
हैरी ब्रूक की सेंचुरी बेकार, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 4 विकेट से रौंदा
तेजस्वी के CM बनते ही वक्फ कानून खत्म! RJD MLC के बयान पर BJP का पलटवार
बिहार चुनाव 2025: जेडीयू का बागियों पर वार, विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेता निष्कासित
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को झटका, मैच विनर बुरी तरह चोटिल!
रील बनाते लड़के ने बचाई चलती ट्रेन से गिरे बुजुर्ग की जान