अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेशिया के कुआलालंपुर में थाईलैंड-कंबोडिया शांति समझौते के समारोह में भाग लेते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद को जल्द खत्म कराएंगे।
ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिका जिस तालिबान से दो दशक तक लड़ता रहा, उसका संघर्ष भी वे खत्म कराना चाहते हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की प्रशंसा करते हुए ट्रंप ने उन्हें बेहतरीन लोग बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विवाद का समाधान जल्द ही निकलेगा।
रविवार को, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता जुलाई में दोनों देशों के बीच हुए संघर्षविराम को औपचारिक रूप से मान्यता देता है और सीमा पर शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि उनके प्रशासन ने सिर्फ आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म कर दिए हैं और अब केवल एक ही युद्ध बाकी है, जो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों देशों के बारे में बहुत अच्छे से पता है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह विवाद भी जल्द हल हो जाएगा।
VIDEO | Kuala Lumpur, Malaysia: USA President Donald Trump (@POTUS) said, Ended 8 wars in 8 months. I heard that Pakistan and Afghanistan have started up, but I will solve it very quickly. Pakistan Field Marshal and PM are great people.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2025
(Full video available on PTI Videos-… pic.twitter.com/l8yYpyZo8h
ओडिशा की बेटी प्रीतिस्मिता भोई ने एशियन यूथ गेम्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास!
वायरल: टीचर ने बच्चों को दिया दिमाग घुमा देने वाला टास्क, 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
महा-सियासतः पीएम मोदी के लिए नकली यमुना , बीजेपी बोली खोदा पहाड़ निकली चुहिया
डल झील किनारे सोनू निगम ने बिखेरी आवाज का जादू, जीता सबका दिल!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को झटका, मैच विनर बुरी तरह चोटिल!
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, आरोपी अकील गिरफ्तार
धोखेबाज बेटे ने पिता के भरोसे का किया खून, लूटे 26 लाख!
सोफी डिवाइन का ODI क्रिकेट से संन्यास, भावुक विदाई में छलके आंसू
वाह क्या सीन है! मलेशिया में ट्रंप का फिल्मी स्वागत, खुशी से झूमे राष्ट्रपति
बाढ़ पीड़ितों को नकद बांटना पप्पू यादव को पड़ा भारी, आयकर विभाग का नोटिस