दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने बीच सड़क पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी दोनों टांगे टूट गईं।
यह खौफनाक घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आलीगांव में 24 अक्टूबर को घटी। पीड़ित बुजुर्ग का नाम रघुराज सिंह है। आरोपी युवक की पहचान मोहित के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मोहित का घर डीडीए ने तोड़ दिया था। उसे शक था कि रघुराज सिंह ने इसकी शिकायत की थी, जिसके चलते उसका घर तोड़ा गया। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहित ने रघुराज को सड़क पर घेर लिया और उसे गाड़ी से खींचकर बुरी तरह पीटा। बुजुर्ग दर्द से चिल्ला रहा है, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया।
इस दौरान एक महिला जरूर वहां खड़ी दिखाई दे रही हैं। मोहित ने बुजुर्ग पर इतने डंडे बरसाए कि उसकी दोनों टांगे टूट गईं।
इस घटना के बाद सरिता विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मोहित फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस घटना के वायरल वीडियो को देखकर लोग आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गुंडागर्दी की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, कानून अब किताबों में रह गया है, ज़मीन पर तो कार्रवाई जात-धर्म देखकर होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, आसपास कई नामर्दो की फौज खड़ी है, किसी ने बुजर्ग को बचाने की नही सोची। एक अन्य यूजर ने कहा, दुर्भाग्य की बात है, किसी पर अत्याचार होने से वीडियो बनाते हैं, फोटो खींचते हैं, लेकिन साथ नहीं देते।
दिल्ली में बुजुर्ग को कार से निकालकर की जमकर पिटाई
— News24 (@news24tvchannel) October 25, 2025
◆ इस पिटाई से बुजुर्ग के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया
◆ युवक को शक था उसके प्लाट की शिकायत DDA में इसी बुजुर्ग ने की थी #DelhiCrime | Delhi Crime pic.twitter.com/ox5s294hC0
धोखा! हमारी मीटिंग में खाना खाकर, BJP को वोट दिया: उमर अब्दुल्ला
बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: चुनाव से पहले प्रभारी बदले गए
7 साल बाद वापसी: 39 वर्षीय क्रेमर की टीम में अप्रत्याशित वापसी!
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को अलविदा कहते हुए इमोशनल हुए रोहित और विराट, सुनकर भर आएंगी आंखें
बिहार चुनाव: घुसपैठियों पर शाह का हमला, लालू-राहुल को घेरा
बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांटना अपराध है तो बार-बार करूंगा: पप्पू यादव का आयकर विभाग को जवाब
विराट कोहली का पलक झपकते कैच: सब रह गए दंग!
लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, चार दमकलकर्मी घायल!
मुनीर के लिए मुश्किल 12 दिन! पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन
वायरल वीडियो: शख्स ने चलाया सुदर्शन चक्र , देखकर दंग रह गए लोग