बिग बॉस 19 में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। तान्या मित्तल और नीलम गिरि के झगड़े के बाद, घरवाले नीलम का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। नीलम और तान्या, जो पहले घंटों साथ बैठकर बातें करती थीं, उनकी दोस्ती टूटने की कगार पर है, क्योंकि तान्या अब फरहाना से बात कर रही हैं।
हाल के एपिसोड में, मृदुल और अशनूर के बीच खेल-खेल में विवाद हो गया। आज के एपिसोड में क्या हुआ, आइए जानते हैं।
एपिसोड की शुरुआत तान्या, फरहाना, नीलम और नेहल के साथ होती है, जो बातें कर रही होती हैं। अमाल, तान्या को समझाते हैं कि उन्हें फरहाना से बात नहीं करनी चाहिए। इसके बाद नेहल और मालती के बीच बहस होती है। नेहल, मालती को सोने को लेकर ताना मारती हैं। तान्या, मृदुल और शहबाज की गेम प्लानिंग पर चर्चा करती हैं। फरहाना, मालती से पूछती हैं कि उन्होंने नेहल से दोस्ती क्यों तोड़ी।
मृदुल, अशनूर कौर को चैलेंज देते हैं कि वह उन्हें पूल में धक्का दें। अशनूर उन्हें पूल में धक्का दे देती हैं, जिसके बाद मृदुल भी अशनूर को पूल में धकेलने के लिए दौड़ते हैं और उन पर पानी डालते हैं। लेकिन, बात तब बढ़ जाती है जब मृदुल अशनूर के बेड पर और उनके कपड़ों पर पानी डालने लगते हैं।
इस बात पर दोनों के बीच बहस हो जाती है, और अभिषेक भी यह देखकर गुस्सा हो जाते हैं। वह मृदुल को बेड पर पानी न डालने के लिए समझाते हैं, लेकिन मृदुल बहस करने लगते हैं।
मृदुल, अमाल और शहबाज से तान्या के बारे में बात करते हैं और उन्हें बताते हैं कि तान्या को लगता है कि सभी गेम खेल रहे हैं। वह सभी को तान्या के बारे में बताते हैं। अमाल और शहबाज कहते हैं कि उन्हें घर में नीलम का गेम सबसे सही लगता है, जिस पर मृदुल भी सहमत होते हैं।
फरहाना, अभिषेक बजाज से बताती हैं कि उनके परिवार, खासकर उनके पिता, नहीं चाहते थे कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आएं। वह कहती हैं कि उनके पापा बिल्कुल अच्छे नहीं हैं।
नीलम और तान्या की दोस्ती में भी दरार आती दिख रही है। दोनों बैठकर बातें करती हैं कि आखिर उनके बीच क्या दिक्कत हो रही है। नीलम, तान्या से कहती हैं कि उन्हें दोस्ती में दोगलापन पसंद नहीं है। इस पर तान्या कहती हैं कि अब से दोनों की दोस्ती खत्म है। नीलम, तान्या की शिकायत करती हैं और रोने लगती हैं, जिसके बाद अमाल, बसीर सहित सभी घरवाले नीलम का सपोर्ट करते हैं, जबकि फरहाना, तान्या का सपोर्ट करती हैं।
एक तरफ सभी घरवाले तान्या और नीलम की दोस्ती टूटने पर चर्चा करते हैं और तान्या के खिलाफ हो जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ फरहाना और नेहल की दोस्ती भी टूटती नजर आती है। नेहल, फरहाना से फिर कहती हैं कि उन्होंने उनके बारे में कुछ गलत नहीं कहा। नेहल चिल्लाते हुए कहती हैं कि फरहाना फालतू कार्ड खेल रही हैं और अटेंशन के लिए ये सब कर रही हैं। फरहाना चिल्लाते हुए कहती हैं कि नेहल दर्शकों को दिखाने के लिए ये सारे नाटक कर रही हैं। इसके बाद दोनों में जमकर लड़ाई होती है। नेहल, तान्या को अपनी और फरहाना की दोस्ती टूटने की जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाती हैं।
Laughter se arguments tak, Mridul aur Ashnoor ki water fight ne liya unexpected turn! 😱
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 22, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/Hxl1tZzTF2
स्टंप माइक में कैद बहस: तेरे को कॉल देना पड़ेगा... रोहित और अय्यर में तीखी नोकझोंक!
क्या एडिलेड में विराट कोहली का अंतिम मैच था? दर्शकों का भावुक विदाई इशारा
कैलिफ़ॉर्निया में दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रक ने रौंदे कई वाहन, 3 की मौत
₹79,000 करोड़ के रक्षा सौदे: सेनाओं की बढ़ेगी ताकत!
वाहियात औरत के टैग से भड़कीं तान्या मित्तल, नीलम-फरहाना की दुश्मनी में टूटी दोस्ती!
ऑपरेशन सिंदूर स्थगित, खत्म नहीं: राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी
हरिद्वार कोर्ट परिसर में हाथी का धावा, सुरक्षाकर्मी ने भागकर बचाई जान!
राजस्थान: SDM ने CNG पंप कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, फिर हुई गिरफ्तारी!
बीच चुनाव में लालू-तेजस्वी को झटका: RJD के स्टार प्रचारक ने थामा BJP का दामन
18 साल बाद पाकिस्तान पर साउथ अफ्रीका की फतह! केशव महाराज बने जीत के हीरो