चेन्नई के एक न्यूरोसर्जन डॉक्टर की खोई हुई घड़ी को रेलवे स्टाफ ने मात्र 40 मिनट में ढूंढ निकाला। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं हैं।
डॉक्टर 17 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। एग्मोर स्टेशन पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनकी घड़ी ट्रेन के रेस्ट रूम में छूट गई है।
रात 12:28 बजे, उन्होंने RailMadad वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपना PNR नंबर, कोच और सीट डिटेल्स दिए।
शिकायत के तुरंत बाद कार्रवाई शुरू हो गई। 12:31 बजे रेलवे हेल्पलाइन से उन्हें फोन आया। फिर 12:34 पर उन्हें एसएमएस मिला।
12:49 पर RPF ने उन्हें सूचित किया कि उन्होंने ट्रेन यार्ड में जाकर जांच शुरू कर दी है। 1:12 बजे डॉक्टर को व्हाट्सएप पर उनकी घड़ी की दो तस्वीरें भेजी गईं। 1:13 पर RPF ने दोबारा कॉल कर पुष्टि की कि घड़ी मिल गई है।
डॉक्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ये किसी शिकायत की बात नहीं थी, गलती मेरी थी। लेकिन रात में दर्जनों कर्मचारियों ने मेरी मदद के लिए तुरंत काम किया। यह सचमुच कमाल का प्रयास है।
उन्होंने RPF और साउथर्न रेलवे की टीम की जमकर तारीफ की। अगले दिन, डॉक्टर स्टेशन पहुंचे और आवश्यक कागजात जमा करने के बाद उन्हें उनकी घड़ी वापस मिल गई।
डॉक्टर ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बेहद भावनात्मक था क्योंकि उन्होंने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता को करीब से देखा।
साउथर्न रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने डॉक्टर को जवाब देते हुए कहा, आपका भरोसा और धन्यवाद हमारे स्टाफ के लिए प्रेरणा है।
इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और रेलवे की तत्परता और ईमानदारी की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह रेलवे की सच्ची सेवा भावना का प्रमाण है।
I traveled in Vande Bharat yesterday
— 𝕲𝖚𝖗𝖚 𝕭𝖗𝖚𝖓𝖔 🇮🇳 (@spinesurgeon) October 18, 2025
Reached Egmore at 11 pm
Reached Home and realised that I kept by Wrist Watch in the Rest Room and forgot to take it back
12:28 am Lodged a Complaint in Railmadad Website : Gave my PNR Number, Coach and Seat details and written a brief… pic.twitter.com/wnrtR1XQEp
भारत अपने फैसले खुद करेगा: ट्रंप के दावे पर शशि थरूर का पलटवार
IND vs AUS: कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के इरफान पठान के 3 विकल्प
18 साल बाद पाकिस्तान पर साउथ अफ्रीका की फतह! केशव महाराज बने जीत के हीरो
पंजाब किंग्स का मास्टर स्ट्रोक: क्या इस बार मिलेगी पहली IPL ट्रॉफी?
अगर मर्द हो तो मैदान में आओ : तालिबानी कमांडर ने पाक सेना प्रमुख को दी खुली चुनौती, पाकिस्तान में हड़कंप
बिहार चुनाव 2025: हाजीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी चूक, मंडराता दिखा ड्रोन
ट्रेन में किन्नरों की गुंडागर्दी! कैमरा देख बदले सुर
सीएम भगवंत मान का फर्जी वीडियो: फेसबुक-गूगल को कोर्ट का आदेश, 24 घंटे में हटाएं
गिरिराज सिंह के नमक हराम बयान पर उमर अब्दुल्ला का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से कार्रवाई की मांग
छठ: दिल को छू लेने वाली पारिवारिक कहानी, वेव्स पर देखें यह फिल्म