शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जानिए कब और कहां होंगे दर्शन!
News Image

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज, 22 अक्टूबर 2025, को अन्नकूट त्यौहार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर को गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। इस वर्ष अब तक 7 लाख 57 हजार श्रद्धालुओं ने गंगोत्री मंदिर के दर्शन किए।

कल, 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार को भाई दूज के दिन यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बंद हो जाएंगे। यमुनोत्री और गंगोत्री, चारधाम यात्रा के दो प्रमुख तीर्थ हैं।

गंगोत्री और यमुनोत्री में दिवाली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिरों को सजाया गया और श्रद्धालुओं व पुजारियों ने मां गंगा और यमुना की विशेष पूजा-अर्चना की।

शीतकाल में श्रद्धालु गंगा के उत्सव मूर्ति के दर्शन मुखबा गांव में और यमुना के उत्सव खरसाली में कर सकेंगे। मां गंगा और मां यमुना की विशेष पूजा के लिए इन दोनों धामों को फूलमालाओं से सजाया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान की बढ़ेगी बेचैनी, भारत रूस से करेगा 10,000 करोड़ का बड़ा मिसाइल सौदा!

Story 1

पुलिस वैन में बैठे थे जवान, लोग बरसा रहे थे पत्थर, आखिर गोरखपुर में क्यों हुआ बवाल?

Story 1

बेलग्रेड संसद पर आतंकी हमला: गोलीबारी और आगजनी से दहशत, एक गिरफ्तार

Story 1

उम्मीदवारी रद्द होने पर फूट-फूट कर रोईं RJD नेता श्वेता सुमन, अदालत जाने की बात कही

Story 1

नोएडा: होटल की बालकनी में महिला को अश्लील इशारे, लाठी-डंडों से हंगामा!

Story 1

38 की उम्र में टेस्ट डेब्यू, पहले ही मैच में 6 विकेट! पाकिस्तानी स्पिनर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Story 1

मधुमक्खियों के झुंड में जानलेवा छलांग: शहद निकालने के लिए शख्स ने उठाया हैरतअंगेज जोखिम

Story 1

जापान की मेलोनी : सनाए तकाइची का सख्त रुख, प्रवासियों की लिस्ट बनाने का आदेश

Story 1

दिल्ली में छठ पूजा की धूम! यमुना किनारे बनेंगे 17 मॉडल घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार

Story 1

नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को मंच पर पहना दी माला, मचा बवाल!