मेरठ में हाई स्पीड कार का कहर, डिलीवरी बॉय को घसीटा, मची सनसनी!
News Image

मेरठ, उत्तर प्रदेश में एक हाई स्पीड कार ने कहर बरपाया है। एक फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी बॉय को कार ने टक्कर मारी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कार चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपनी कार और तेज भगा दी। युवक दीपावली पर किए गए ऑर्डर की डिलीवरी लेकर जा रहा था।

मेरठ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर उसे रोकने की जगह कई मीटर तक घसीटती ले गई। यह सब कुछ पलक झपकते ही हो गया। बाइक एक जगह पड़ी थी और बाइक सवार दूसरी जगह। लोगों की भीड़ मौके पर दौड़ी तो घायल तड़प रहा था।

घायल युवक स्विगी का डिलीवरी बॉय साकिब है, जो लिसाड़ी गेट थाना इलाके के उंचा सद्दीक नगर का रहने वाला है। वो दीपावली पर फूड की डिलीवरी करने जा रहा था, तभी हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद पुलिस चौकी के पास पेट्रोल पंप के सामने कार सवार ने उसे टक्कर मार दी। कार सवार इतनी तेज गति में था कि ब्रेक लगाने के बाद भी कार उसे हवा में उड़ाकर ले गई।

कार चालक घायल साकिब को अस्पताल में भर्ती कराने की बजाय भाग निकला, लेकिन भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कार का पीछा करते हुए वीडियो बना लिया।

घटना के बाद आरोपी खुद को घिरा हुआ देखकर कार को रास्ते में ही छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल साकिब को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं।

साकिब की पत्नी गर्भवती है और घर में दो छोटे बच्चे हैं। वह दीपावली पर फूड की डिलीवरी कर अपने बच्चों की खुशियां और ख्वाहिशें पूरी करने गया था, लेकिन लापरवाह कार सवार की जल्दबाजी ने उसे जिंदगी की जंग लड़ने पर मजबूर कर दिया। साकिब अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

फतेहाबाद में दिवाली बोनस न मिलने पर टोल कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, लाखों का नुकसान

Story 1

सिनेमा प्रेमियों की कई पीढ़ियाँ शोकाकुल, दिग्गज गोवर्धन असरानी का निधन

Story 1

नवी मुंबई में दिवाली की रात दर्दनाक आग: 4 की मौत, 10 घायल

Story 1

गद्दी तो विरासत में मिलती है, बुद्धि नहीं: योगी का अखिलेश पर पलटवार, श्रीराम और त्योहारों से नफरत का लगाया आरोप

Story 1

क्या लंदन बन गया है लुटेरों की राजधानी? 32 गिरफ्तारियाँ, कारनामे चौंकाने वाले!

Story 1

इंग्लैंड छोड़ जिम्बाब्वे की टीम में शामिल, लगाया शतक, 8 साल का सूखा खत्म

Story 1

इतना कॉन्फिडेंस! खाई में छलांग लगाते शख्स का वीडियो वायरल, देखकर छूट जाएगा पसीना

Story 1

सरफराज खान फिर हुए अनदेखे, अगरकर और गंभीर पर फूटा फैंस का गुस्सा

Story 1

रेल यात्रा में यात्री को हुई परेशानी, रेलवे स्टाफ ने तुरंत पहुंचाई मदद!

Story 1

जन सुराज के उम्मीदवारों पर दबाव, अमित शाह की तस्वीर दिखा प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप