बिहार चुनाव 2025: छठ बाद उत्तर बिहार से प्रचार शुरू करेंगे राहुल गांधी, महागठबंधन के लिए मांगेंगे वोट!
News Image

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन खत्म होते ही, राजनीतिक पार्टियां अब प्रचार में जुट गई हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तो प्रचार शुरू भी कर दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में दो जनसभाएं कीं और विपक्ष, खासकर लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर हमला बोला।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार के चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस बात की जानकारी दी है।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी छठ के बाद उत्तर बिहार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं।

पार्टी हाईकमान से राहुल गांधी के बिहार में प्रचार के लिए तारीखें आ गई हैं। छठ के बाद कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा शुरू होगा। राहुल गांधी उत्तर बिहार के किसी शहर से प्रचार शुरू कर सकते हैं।

कांग्रेस ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन जिलों से सबसे अधिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे की मांग हो रही है। बड़े नेताओं की चुनावी सभा को लेकर प्रत्याशियों के स्तर से अनुरोध किए जा रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, सचिन पायलट, गौरव गोगोई, अलका लांबा, जिग्नेश मेवाणी, इमरान प्रतापगढ़ी, जीतू पटवारी, मीरा कुमार, तारिक अनवर, मदन मोहन झा, सुबोधकांत सहाय, शकील अहमद खान, राजेश राम, रणदीप सिंह सूरजेवाला, सुखविंद सिंह सुखू, अधीर रंजन चौधरी व अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ओवैसी को Z+ सुरक्षा मिलने पर पप्पू यादव का तंज: क्या मुझे भी करनी होगी दोगलाई ?

Story 1

माला पहनाने पर भड़के नीतीश कुमार, संजय झा को लगाई फटकार!

Story 1

जीविका दीदियां: तेजस्वी का ₹32,000 का वादा, RJD की MAA स्कीम क्या है?

Story 1

बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे का संकट, कांग्रेस ने उतारा चाणक्य , तेजस्वी ने दिखाया स्वैग

Story 1

मैनपुरी में रॉकेट से लगी दोना-पत्तल गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Story 1

दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा! देवदूत बनकर आया शख्स और बचा ली जान

Story 1

राहुल गांधी ने चांदनी चौक की मशहूर ‘घंटेवाला’ दुकान पर बनाई इमरती, जानिए क्यों है यह दुकान इतनी खास

Story 1

लोहे का जिगर! ट्रैक्टर के नीचे दबकर भी ज़िंदा, वीडियो देख लोग दंग

Story 1

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रौंदा, पॉइंट्स टेबल में उलटफेर, जानिए भारत की स्थिति!

Story 1

बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति मुर्मु! हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, सुरक्षा में चूक