सासाराम चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सासाराम में RJD उम्मीदवार सत्येंद्र साह का नामांकन करना भारी पड़ गया।
खबरों के अनुसार, सत्येंद्र साह ने सोमवार को जैसे ही नामांकन किया, पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
सत्येंद्र को बिहार पुलिस ने नहीं, बल्कि झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई।
खबरों के मुताबिक, सत्येंद्र साह के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट लंबित था। यह मामला साल 2024 में हुई लूट से जुड़ा है।
सत्येंद्र की गिरफ्तारी की खबर आग की तरह फैल गई है, जिससे सासाराम की राजनीति में तेज हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी साल 2024 में हुई बैंक लूट के मामले में हुई है।
यह भी खबर है कि साह पर लूट, डकैती समेत कई अन्य मामलों में दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
साल 2010 में सत्येंद्र साह ने कांग्रेस (जे) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कुछ साल पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी को सासाराम नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भी मैदान में उतारा था।
बिहार में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
नामांकन के बाद राजद प्रत्याशी को पकड़ ले गई पुलिस #biharElection pic.twitter.com/gfSfWsPfeW
— Krishna Bahadur (@Kanha317Krishna) October 20, 2025
रील के लिए जानलेवा खेल: जलती पटाखों की लड़ी फेंकने से मचा हड़कंप!
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे: अगरकर पहुंचे एडिलेड, रोहित-विराट की बल्लेबाजी पर नजर
एडिलेड वनडे: तीन खिलाड़ियों की वाइल्डकार्ड एंट्री, हर्षित राणा समेत ये तीन बाहर!
संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! नियमितीकरण का बड़ा ऐलान, लाखों को फायदा
दिल्ली की जहरीली हवा: मंत्रियों के लिए लाखों के एयर प्यूरीफायर, जनता बेहाल
राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर लैंडिंग के बाद धंसा हेलीपैड, टला बड़ा हादसा
नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मानद उपाधि
पाक गेंदबाजों को रबाडा-मुथुसामी ने रुलाया, घर में हुई बेइज्जती!
वेलिंगटन में आंधी का कहर: महिला हवा में उड़ी, बाल-बाल बची
क्या गौतम गंभीर यशस्वी जायसवाल को देंगे मौका? लेग-स्पिन गेंदबाजी से मचा रहे धमाल!