अक्षय कुमार ने जताया असरानी के निधन पर दुख, शूटिंग के दौरान गले लगने की बात साझा की
News Image

वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके यादगार किरदार, जिन्होंने सबको हंसाया, हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे। कॉमेडी में उनका योगदान अमूल्य है। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। दिवाली पर उन्होंने शुभकामनाएं दीं, जिसके कुछ देर बाद ही उनके निधन की खबर आई।

अक्षय कुमार ने असरानी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हैवान की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा किया। असरानी अक्षय कुमार की इस फिल्म का हिस्सा थे, जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है।

अक्षय कुमार के अलावा, डायरेक्टर अनीस बज्मी और मनोज मुंतशिर ने भी असरानी के जाने पर शोक जताया है। मनोज मुंतशिर ने कहा कि, अंग्रेजों के जमाने के जेलर, कॉमेडी का एक जमाना अपने पीछे छोड़ गए। बहुत याद आएंगे आप असरानी सर। ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे।

अक्षय कुमार ने असरानी के साथ एक तस्वीर शेयर की, जो किसी फिल्म की शूटिंग की है। उन्होंने लिखा, असरानी जी के निधन पर स्पीचलेस हूं। एक हफ़्ते पहले ही हैवान की शूटिंग के दौरान उन्हें गले लगाया था। बहुत प्यारे इंसान थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी। मेरी सभी चर्चित फिल्मों हेरा फेरी से लेकर भागम भाग , दे दना दन , वेलकम और अब रिलीज न हुई भूत बंगला और हैवान तक... मैंने उनके साथ काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखा। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। भगवान आपको आशीर्वाद दे असरानी सर, हमें हंसने की लाखों वजह देने के लिए। ओम शांति।

अक्षय कुमार जिन दो फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। भूत बंगला अगले साल 2026 में रिलीज होगी, जिसका ऐलान पहले ही हो चुका है। हैवान का काम भी पूरा हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान भी हैं। असरानी भी इस फिल्म का हिस्सा थे, यानी उनकी आखिरी फिल्म की रिलीज में अभी भी वक्त है।

अनीस बज्मी ने कहा, मैं बहुत दुखी हूं, वो एक शानदार एक्टर और उतने ही बेहतरीन इंसान थे। उनके साथ काम करना एक अच्छा अनुभव था। वो हमें पर्दे के पीछे भी हंसाते थे, पर्दे पर भी उन्होंने हमारा बहुत मनोरंजन किया है। उन्हें 40 सालों से जानता हूं। उनके हंसाने का एक खास अंदाज था, कोई और अभिनेता ऐसा नहीं कर सकता था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिग बॉस 19: एडल्ट टॉयज बेचती है , मालती चाहर के आरोप से तान्या मित्तल पर संकट, लोकप्रियता में कौन बना बादशाह ?

Story 1

धनतेरस पर बेटी ने वॉशिंग मशीन दी, मां भड़की! क्या यही है सच्ची खुशी?

Story 1

बंगाल में काली पूजा की धूम, मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें

Story 1

दीपावली पर प्रो कबड्डी लीग में छाया मातम, 19 वर्षीय खिलाड़ी समेत 2 की मौत

Story 1

दिवाली 2025: ये शेयर कराएंगे अंधा पैसा, ब्रोकरेज ने चुना SBI, M&M, और BEL!

Story 1

INS विक्रांत पर दिवाली: PM मोदी का खास रिश्ता, 2022 में सौंपा, 2025 में मनाई दिवाली

Story 1

बिहार चुनाव 2025: टिकट कटने वाले विधायकों के साथ RJD, JMM को भी समझाया

Story 1

इंग्लैंड छोड़ जिम्बाब्वे की टीम में शामिल, लगाया शतक, 8 साल का सूखा खत्म

Story 1

गूंगे पिता की आवाज बनी बेटी, दुकान में करती है मदद

Story 1

पुलिस स्मृति दिवस: राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बताया सेना और पुलिस का एक ही लक्ष्य - राष्ट्रीय सुरक्षा