रियाद में आयोजित जॉय फोरम 2025 में सलमान खान का एक बयान विवादों में घिर गया है। भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता पर बात करते हुए, सलमान ने बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
वायरल वीडियो में सलमान खान कहते हुए सुनाई देते हैं, अगर आप हिंदी फिल्म बनाकर इसे यहां (सऊदी अरब) रिलीज करते हैं, तो यह सुपरहिट हो सकती है। तमिल, तेलुगु या मलयाली फिल्में भी सैकड़ों करोड़ की कमाई कर सकती हैं, क्योंकि यहां अलग-अलग देशों से लोग आकर काम कर रहे हैं - बलूचिस्तान के, अफगानिस्तान के और पाकिस्तान के लोग मौजूद हैं।
सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सलमान की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बलूच लोगों की अलग पहचान को रेखांकित किया। एक यूजर ने लिखा, बलूचिस्तान कोई पाकिस्तानी प्रांत नहीं, बल्कि एक अलग राष्ट्र है। सलमान खान ने यह बात कहकर बहुत कुछ साफ कर दिया।
वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह अनजाने में हुई जुबान फिसलने वाली गलती थी। एक टिप्पणी में कहा गया, शायद यह बयान जानबूझकर नहीं दिया गया। मगर बात सही कह गए - बलूचिस्तान की अपनी पहचान है, जो लंबे समय से दबाई जा रही है।
सलमान खान ने अभी तक इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मंच पर उनके साथ आमिर खान और शाहरुख खान भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
बलूचिस्तान दक्षिण एशिया का एक संवेदनशील इलाका है, जहां के कुछ समूह वर्षों से अधिक अधिकार और स्वायत्तता की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान इसे अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और अक्सर अलगाववादी आंदोलनों के लिए विदेशों को जिम्मेदार ठहराता है।
Finally @BeingSalmanKhan acknowledged Balochistan is not Part of Pakistan ✌️❤️🙏
— Bilal Baloch (@bbfr74) October 18, 2025
Salam Khan said “ People of Balochistan, Afghanistan , Pakistan & everywhere”@BDUTT #Balochistan #Baloch pic.twitter.com/TgdqrZhzr6
रजनीकांत की दिवाली धमाका: जेलर 2 के BTS वीडियो ने मचाया तहलका!
लड़कों ने बनाई डरावनी रंगोली, रात में देखने से डर जाएंगे आप!
सलमान खान का बलूचिस्तान पर बयान: जुबान फिसली या इशारा? छिड़ी बहस, वीडियो वायरल
भूकंप से फिर डोली पाकिस्तान की धरती, रिक्टर पर 4.7 तीव्रता दर्ज
17 साल का इंतज़ार ख़त्म, फाइनल में हारकर भी तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत
दिवाली पर टैक्सपेयर्स को राहत: जीएसटीआर-3बी भरने की तारीख बढ़ी!
पाकिस्तान में भूकंप से तबाही, 4.7 तीव्रता के झटकों से कई घर क्षतिग्रस्त
बिहार चुनाव 2025: राजद की 143 उम्मीदवारों की सूची से सियासी भूचाल, महागठबंधन में दरार!
ज़ोहो ब्रांड के पटाखे बाज़ार में, खुद मालिक श्रीधर वेंबू भी देखकर हैरान!