जंगल में महिला की बगल में आ बैठा चीता, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
News Image

एक महिला वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जंगल सफारी के दौरान जीप के पास जमीन पर बैठकर चीतों की तस्वीरें खींच रही थीं। तभी एक चीता चुपचाप पीछे से आया और महिला के बिल्कुल बगल में बैठ गया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में चीता महिला के बगल में आराम से बैठा हुआ है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। वह बस अपने साथी चीतों को देख रहा है, मानो कैमरे के सामने अपनी बारी का इंतजार कर रहा हो।

यह दुर्लभ दृश्य दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है। इसे 16 अक्टूबर को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया, और अब यह इंटरनेट पर छाया हुआ है।

इस वीडियो को एक ही दिन में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया है, और ढाई लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, अरे दोस्तों, किसे देख रहे हो?

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मानो चीता कह रहा हो, चिल गाइज। मैं फोटोशूट करवाने आया हूं। दूसरे ने कहा, चीते ने तो सच में धप्पा दे दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं तो यह सोचकर हैरान हूं कि तब महिला के मन में क्या चल रहा होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रांची रिंग रोड पर मौत को छूकर लौटी XUV, हवा में लटकी रही कार!

Story 1

SIR से राहुल गांधी को पेट दर्द क्यों? अमित शाह का RJD-कांग्रेस पर तीखा हमला, प्रशांत किशोर पर साधी चुप्पी

Story 1

देश के 90% मेडिकल कॉलेज खस्ताहाल, 40% छात्र खराब माहौल में पढ़ने को मजबूर

Story 1

शमी का धमाका: रणजी में 7 विकेट लेकर अगरकर को दिया मुंहतोड़ जवाब!

Story 1

लाल आतंक का अंत? 210 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, 153 हथियार बरामद

Story 1

हिन्दुस्तान को नक्शे से... तालिबान से पिटे मुनीर, भारत को परमाणु हमले की धमकी!

Story 1

बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

Story 1

मुनीर की फिर गीदड़भभकी: भारत की भौगोलिक विशालता तोड़ने की धमकी!

Story 1

शाह-नीतीश की गुप्त बैठक से महागठबंधन में खलबली, वीआईपी नेता सहनी का नया दांव

Story 1

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव 25 करोड़ की संपत्ति के मालिक, राजद उम्मीदवार ने हलफनामे में किया खुलासा