पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में स्थित एक सैन्य छावनी पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 7 पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई है।
यह घटना वजीरिस्तान इलाके के मीर अली जिले में हुई है, जो अफगानिस्तान की सीमा के करीब है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सैन्य शिविर में घुसाने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन दीवार से टकरा गया और जोरदार धमाका हुआ।
हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना की छावनी से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी।
यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हाल ही में अफगान हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबरें आई थीं।
पाकिस्तान ने भी दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार जैसे शहरों को निशाना बनाया है। हालांकि, सऊदी अरब और कतर जैसे इस्लामी देशों की सलाह पर दोनों देशों के बीच बुधवार शाम से सीजफायर लागू है, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है।
इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत की ओर से हमले की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को दो मोर्चों पर युद्ध का सामना करना पड़ सकता है।
Two powerful suicide bombings target Pakistan Army camps in North Waziristan. pic.twitter.com/iu1aCMZFur
— WLVN (@TheLegateIN) October 17, 2025
रांची रिंग रोड पर मौत को छूकर लौटी XUV, हवा में लटकी रही कार!
यूपी में छात्रवृत्ति का वितरण शुरू, 5 लाख ओबीसी छात्रों को मिला लाभ!
चार बल्लेबाज शून्य पर, फिर CSK स्टार का धमाल: रुतुराज गायकवाड़ ने मचाया उलटफेर!
विराट कोहली का ऑटोग्राफ मिलते ही खुशी से उछल पड़ा फैन, लगाया गुलाटी!
फोन में मशगूल महिला की बाल-बाल बची जान, सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन!
दूसरी मंजिल से गिरा मासूम, देवदूत बनकर आया राहगीर!
देश के 90% मेडिकल कॉलेज खस्ताहाल, 40% छात्र खराब माहौल में पढ़ने को मजबूर
कप्तानी छिनने के बाद कोच गंभीर से मिले रोहित शर्मा, लम्बी बातचीत से मची खलबली!
भारत में नौकरियों की बाढ़! 100 अरब डॉलर का निवेश, पीएम मोदी का बड़ा दावा
ट्रेन में लड़की का चौंकाने वाला कारनामा, देखती रही भीड़!