Oppo ने Find X9 Pro और Find X9 को बाजार में उतारा है। ये दोनों ही फोन शानदार कैमरा और बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं।
फिलहाल, Oppo ने इन फोनों को केवल चीनी बाजार में लॉन्च किया है। वैश्विक बाजार में इन्हें 28 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
Oppo ने इन प्रीमियम फोन के साथ ColorOS 16 भी पेश किया है, जो Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
Oppo Find X9 Pro और Find X9 में 50MP का Sony LYT 828 कैमरा सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
ये दोनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि ये पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहेंगे।
Find X9 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। वहीं, Find X9 में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं।
डिस्प्ले में ProXDR, HDR, HDR10+, Dolby Vision जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
Oppo ने अपने इन दोनों प्रीमियम फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया है। इनमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट है।
ये दोनों फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करते हैं। फोन में एआई बेस्ड प्रोडक्टिविटी और इमेजिंग टूल्स दिए गए हैं।
Oppo Find X9 के बैक में 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलेगा।
वहीं, Find X9 Pro के बैक में 50MP का मेन और 200MP का पेरिस्कोप कैमरा है। साथ ही, फोन में 50MP का तीसरा टेलीफोटो सेंसर भी मिलेगा। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है।
Oppo Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Find X9 में 7,025mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Tune in to the global launch of the #OPPOFindX9Series
— OPPO (@oppo) October 16, 2025
🗒️ 16:00 CET, October 28th, 2025
📍 Barcelona, Spain pic.twitter.com/cVkaAsms5H
नहीं सुधरे पाकिस्तानी, अब भी हैंडशेक का भूत सवार!
क्या है ओला शक्ति , बिजली जाने पर भी देगा AC, फ्रिज को पावर?
अरब सागर में चक्रवात का खतरा! 20 अक्टूबर तक बन सकता है तूफान, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
बिहार: बहादुरगंज से चिराग पासवान ने मो. कलीमुद्दीन को सिंबल दिया, अन्य सीटों पर भी घोषणा!
32,000 फीट से छलांग! DRDO ने रचा नया सैन्य कीर्तिमान
DIG के घर में मिली अथाह दौलत, CBI के उड़े होश
15 साल की बच्ची के हाथ में कार का स्टीयरिंग, मचा हड़कंप, वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे आप
राजद छोड़कर जदयू में आईं विभा देवी को नवादा से टिकट, दो लिस्ट में 13 महिलाएं!
ऑस्ट्रेलियाई तूफान: बांग्लादेश ढेर, हीली का शतक, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया!
जिंदा हूं मैं: पाकिस्तान के लिए भूत बना टीटीपी का खतरनाक नेता, ड्रोन भी जिसे छू न सके