पाकिस्तान को अफगानिस्तान के हाथों मुंह की खानी पड़ी है। पाकिस्तान लगातार यह दावा कर रहा है कि उसने तालिबान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।
अफगान तालिबान के अचानक हमले का पाकिस्तानी फौज के पास कोई जवाब नहीं था। वे अपनी पोस्ट के साथ अपनी वर्दी तक छोड़कर भाग गए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तालिबानी लड़ाके पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत का जश्न मना रहे हैं। वे एक चौराहे पर नाचते और हवा में पाकिस्तानी सैनिकों की पैंट और हथियार लहराते दिख रहे हैं।
तालिबान लड़ाकों ने डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की चौकियों पर हमला किया। कुछ पाकिस्तानी सैनिक अपनी चौकियां छोड़कर भाग गए।
तालिबान लड़ाकों ने इन चौकियों से सैनिकों की पैंट और हथियार जब्त कर लिए। उन्होंने उन्हें अपनी जीत के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया।
इस घटनाक्रम के बाद अफगान नागरिकों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया है। लोग तालिबान के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। कंधार के एक नागरिक ने कहा कि जरूरत पड़ी, तो वे भी तालिबान और इस्लामिक अमीरात की सेना के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ेंगे।
बुधवार को पाकिस्तानी हवाई हमलों में काबुल और कंधार में 15 अफगान नागरिक मारे गए। 100 से अधिक लोग घायल हुए। इन हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक भेज दिए।
इससे पहले मंगलवार की रात पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच झड़पें हुई थीं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार बुधवार सुबह पाकिस्तान ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया।
पाकिस्तान को भले ही अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व लगातार यह साबित करने में लगा है कि संघर्ष में उसकी जीत हुई थी।
हाल ही में तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी पोस्ट से कब्जाए गए टैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस पर जवाब देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि वीडियो AI से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास वह टैंक है ही नहीं।
The Afghan Taliban proudly display Pakistan Army’s pants as trophies from soldiers captured during recent border clashes. Seems the “nuclear power ” forgot to pack spares before running. pic.twitter.com/eHcOvtc7bF
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) October 14, 2025
बिहार चुनाव में पार्टियों को दूरदर्शन-आकाशवाणी पर मुफ्त समय!
नहीं सुधरे पाकिस्तानी, अब भी हैंडशेक का भूत सवार!
कौवे को प्यार से खाना खिलाती बच्ची, इंटरनेट पर छाया वीडियो!
कप्तानी छिनने के बाद रोहित-गिल मिले, क्या हुई बात सुनकर दंग रह जाएंगे!
कांटे-छुरी से समोसा: शिष्टाचार या गजब बेइज्जती ?
बिहार चुनाव 2025: NDA की भारी बहुमत से जीत तय, बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान ए जंग के लिए रोहित-कोहली तैयार, साथ में किया अभ्यास!
बिहार चुनाव: दादी की तस्वीर लेकर नामांकन करने पहुंचे तेजप्रताप, हुए भावुक
बिहार चुनाव: टिकट न मिलने पर फूट-फूट कर रोए नेता, कहा - अब राजनीति से संन्यास
पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन मंदिर में की पूजा-अर्चना, नायडू और पवन कल्याण दिखे साथ