बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा न होने पर बीजेपी के बिहार अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद-कांग्रेस पर निशाना साधा है।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन में मुकेश सहनी का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के साथ अन्याय हो रहा है। एनडीए में मुकेश सहनी को जो सम्मान मिलता था, वह अब नहीं मिल रहा है। उन्हें डगरा का बैगन बनाकर फेंकने का काम किया जा रहा है।
जायसवाल ने आगे कहा कि मुकेश सहनी का भी सम्मान है, इज्जत है। आज मल्लाहों, निषादों और सहनी के साथ कांग्रेस और राजद जो अन्याय कर रहे हैं, इससे मुकेश सहनी को ठेस पहुंची है। सहनी जी इज्जत बचाने के लिए चुप हो जाएंगे लेकिन मल्लाह और निषाद समाज में यह संदेश चला गया है कि महागठबंधन सहनी समाज को अपमानित कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महागठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, राजद और उनके सहयोगी दल बिहार में विकास को बाधित करने के लिए विकास बनाम बुर्के की शरारत कर रहे हैं।
आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राजद फर्जी मतदाताओं को वोट डालने देना चाहते हैं, इसलिए बुर्के को लेकर इतना हंगामा मचा रहे हैं। वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का भी विरोध करते रहे हैं, क्योंकि वे पुराने बैलेट पेपर के उस दौर को वापस लाना चाहते हैं, जिसमें उनके गुर्गे बूथ लूट सकते थे।
#WATCH | Bihar BJP President Dilip Jaiswal said, ... There is infighting going on in the Mahagathbandhan... The tug-of-war happening between RJD and Congress in the Mahagathbandhan proves that this will be their nature in the future as well, so the voters have made up their… pic.twitter.com/CHdZeTcWz1
— ANI (@ANI) October 16, 2025
चलती ट्रेन के नीचे गिरा लड़का, धैर्य से बचाई जान!
बिहार में जनसैलाब: जनता ने सुशासन के साथ होने का दिया संकेत!
महागठबंधन की राह में रोड़ा बनेंगे मोहन यादव, बिहार में संभालेंगे मोर्चा
तालिबान का दावा: पाकिस्तान के सैनिकों की पतलूनें चौराहे पर दिखाकर सबूत पेश किया
यमुना नदी में केमिकल क्यों डलवा रही सरकार? AAP का भाजपा पर हमला
गुजरात में सियासी भूचाल: मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा!
अफगानिस्तान की सड़कों पर पाकिस्तानी टैंक! तालिबान का दावा - अब होगा महासंग्राम
DIG के घर में मिली अथाह दौलत, CBI के उड़े होश
पत्नी ने बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पति ने लट्ठ बजाए!
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच कोई बातचीत नहीं, भारत ने खोली अमेरिकी राष्ट्रपति के झूठे दावों की पोल