3 साल पहले ज़हर अब हथियार ! यमुना में केमिकल पर AAP का BJP पर पलटवार
News Image

छठ पूजा के मद्देनज़र दिल्ली में प्रदूषित यमुना नदी की सफाई का काम ज़ोर-शोर से चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यमुना के झाग को हटाने के लिए डीफोमर (Defoamer) या एंटीफोम एजेंट (Antifoam Agent) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के इस्तेमाल पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाए हैं और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर यमुना में भारी मात्रा में डीफोमर कंसंट्रेट (Defoamer Concentrate) नामक केमिकल मिलाए जाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यमुना किनारे एक बड़ा कंटेनर दिखाई दे रहा है, जिसमें मजदूर केमिकल के नीले ड्रम उतार रहे हैं। ड्रमों पर डीफोमर कंसंट्रेट लिखा है।

संजीव झा ने वीडियो में कहा कि ये केमिकल यमुना में झाग को खत्म करने के लिए डाला जा रहा है। उन्होंने कहा, मैं ये इसलिए दिखा रहा हूं क्योंकि दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और प्रवेश वर्मा मंत्री हैं। ये वही प्रवेश वर्मा हैं, जो इसी केमिकल के मिलाए जाने पर तीन साल पहले कह रहे थे कि यमुना में जहर मिलाया जा रहा है। उस वक्त उन्होंने खूब ड्रामा किया था।

मैं परवेश वर्मा से पूछना चाहता हूं कि अब बताएं ये जहर है? अगर जहर है तो इसे क्यों डाला जा रहा है? संजीव झा ने इसे भाजपा का दोहरा चरित्र और लोगों को बेवकूफ बनाने वाला बताया। उन्होंने दोहराया कि तीन साल पहले यही डीफोमर कंसंट्रेट जहर था, लेकिन आज वही प्रवेश वर्मा इसे डलवा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज ने भी अक्टूबर 2022 का एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में प्रवेश वर्मा भड़कते हुए कह रहे थे, तेरे सर पर डाल दूं ये केमिकल! तुझे शरम नहीं आती। यहां पर लोग आएंगे डुबकी लगाने। चल तू लगा पहले यहां डुबकी। इस पर एक अधिकारी कहता है कि यह केमिकल अप्रूव्ड है।

सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि इनसे बड़ा झूठा और धोखेबाज कोई नहीं। पहले जो प्रवेश वर्मा दिल्ली की छठ खराब करने के लिए अफसरों से बदतमीजी करते थे, काम रोकते थे, केमिकल को जहर बताते थे, अब इनकी सरकार और इनका मंत्रालय वही केमिकल यमुना में डाल रहा है। भाजपा को पता है कि यमुना में झाग केमिकल से ही हटेंगे, इसलिए वही केमिकल डाला जा रहा है। जब केजरीवाल की सरकार थी, तब इसी केमिकल को जहर बताया जाता था।

गौरतलब है कि डीफोमर या एंटीफोम एजेंट, ऐसे केमिकल होते हैं जो तरल पदार्थों में बनने वाले झाग को बनने से रोकते हैं या तोड़ देते हैं। सामान्य स्थिति में इसका संतुलित मात्रा में इस्तेमाल हानिकारक नहीं होता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार में जनसैलाब: जनता ने सुशासन के साथ होने का दिया संकेत!

Story 1

किस्मत ने दिया धोखा! पाकिस्तान महिला टीम का वर्ल्ड कप का सपना खतरे में

Story 1

आईक्यूओओ 15: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर के साथ नवंबर में भारत में दस्तक!

Story 1

क्या रूस से तेल खरीदेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया!

Story 1

बिहार चुनाव: कांग्रेस कब करेगी उम्मीदवारों का ऐलान? तारिक अनवर ने दिया स्पष्ट जवाब

Story 1

5-10 रुपये वाली नमकीन: वीडियो देख पकड़ लेंगे कान!

Story 1

ट्रंप का बड़ा दावा: भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, PM मोदी ने दिया आश्वासन

Story 1

ट्रंप का नया विवाद: महिला पत्रकार से कहा, बस बातें सुनना अच्छा लगता है, डार्लिंग कहकर प्रश्न खत्म किया

Story 1

श्रीशैलम मंदिर: जहां शिव और शक्ति मिलते हैं एक साथ!

Story 1

कहीं ज्यादा पागल... : KBC के वायरल किड के बचाव में वरुण चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार