उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने बुधवार को केदारनाथ धाम में एक नया रोपवे बनाने की घोषणा की है।
इस रोपवे का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना है। इस परियोजना का हिस्सा बनने पर उन्होंने गर्व व्यक्त किया और भगवान महादेव से सभी के लिए आशीर्वाद मांगा।
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी। अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है। इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। महादेव सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। जय बाबा केदारनाथ!
अडानी ने लगभग दो मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया है। यह रोपवे सोनप्रयाग से केदारनाथ तक लगभग 12.9 किलोमीटर लंबा होगा। इसके पूरा होने के बाद यात्रा में लगने वाला 8 से 9 घंटे का समय घटकर मात्र 36 मिनट हो जाएगा।
इस रोपवे की कोंडोला (डिब्बों) में 35 सीटों की व्यवस्था होगी। इससे हर घंटे 1800 यात्री प्रति दिशा में यात्रा कर सकेंगे। अडानी ग्रुप ने बताया कि यहां पर 3S ट्राइकेबल रोपवे बनेगा, जो विश्व की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा।
यह रोपवे न केवल समय बचाएगा बल्कि सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव भी देगा। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सभी आसानी से केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे।
अडानी समूह ने बताया कि इस रोपवे के निर्माण के बाद स्थानीय स्तर पर पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण चुनौती है, लेकिन अडानी ग्रुप ने सतत निर्माण, मंजूरी और स्थानीय भागीदारी का वादा किया है, ताकि प्रकृति और आस्था का संतुलन बना रहे।
केदारनाथ धाम हिमालय में 11,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और यहां पर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है।
केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होगी।
— Gautam Adani (@gautam_adani) October 15, 2025
अदाणी समूह श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है।
इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है।
महादेव सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।
जय बाबा केदारनाथ!#Adani pic.twitter.com/9f3VIGAWt6
नकाबपोश परी का कूलर कांड! CCTV कैमरे भी हुए शर्मसार
गूगल मैप्स को टक्कर! अब Mappls ऐप देगा लाइव ट्रैफिक सिग्नल अपडेट
महागठबंधन में दरार? तेजस्वी यादव के नामांकन से सहयोगी दल रहे नदारद
जेएनयू में छात्र संगठनों में हिंसक झड़प, चार घायल
22 वर्षीय अकीम ऑगस्टे को वेस्टइंडीज ODI टीम में पहली बार मिली जगह!
भयंकर बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में तूफान और बिजली गिरने की संभावना!
समोसा खाने का ऐसा अनोखा तरीका! देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
विराट कोहली ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जीता फैन का दिल, ऑटोग्राफ देकर बनाया दिन
रणजी ट्रॉफी 2025: पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो, कप्तान समेत 4 बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम!
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का नो हैंडशेक मजाक, वीडियो पर मचा बवाल