कांग्रेस को जिंदा कर रहे हैं PK: 10 साल के बच्चे के सवालों से चक्कर खा गए रणनीतिकार!
News Image

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर आजकल अपनी पार्टी जन सुराज के लिए बिहार में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। वे बिहार बदलाव यात्रा के जरिए हर एक विधानसभा का दौरा कर रहे हैं।

इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक करीब 10 साल का बच्चा पीके से पत्रकारों की तरह सवाल कर रहा है। वीडियो की शुरुआत में वह बच्चा उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल करता है, फिर राजनैतिक प्रश्न पूछता है।

प्रशांत किशोर जैसे-जैसे जवाब देते जाते हैं, बच्चे के सवालों में तीखापन आता जाता है। इसी वजह से दोनों के बीच हुई यह संक्षिप्त बातचीत तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में बच्चा कहता है कि उनकी हेल्थ खराब हो गई है। पहले बाल काले थे, वे स्ट्रॉन्ग थे, लेकिन अब ऐसे क्यों हो गए हैं। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी हेल्थ अब भी ठीक है और कोई दिक्कत नहीं है। जब आप कोई प्रयास करते हैं तो थोड़ा बहुत फर्क पड़ता रहता है।

इसके बाद बच्चा पूछता है कि उन्हें राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी में कौन पसंद है? जिसके जवाब में पीके कहते हैं कि उन्हें अच्छे लगने और नहीं लगने की बात नहीं है। वे मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। जनसुराज भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। मोदी जी भाजपा के नेता हैं तो उनको पसंद कर नहीं सकते।

पीके ने आगे कहा कि जन सुराज के जरिए वे आजादी से पहले वाली कांग्रेस को फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे महात्मा गांधी ने आजादी के लिए देश के सभी वर्गों को साथ में लाकर एक कांग्रेस बनाई थी, वही यह प्रयास किया जा रहा है।

इसके बाद बच्चा आखिरी सवाल ऐसा पूछता है जिस पर चुनावी रणनीतिकार भी चक्कर खा जाते हैं। बच्चे ने पूछा कि कई सारे लोग उन्हें बीजेपी का एजेंट बोल रहे हैं, इस पर वे क्या कहना चाहेंगे? इस सवाल पर प्रशांत किशोर थोड़ा झेंपते हुए कहते हैं कि लोकतंत्र है, सभी को बोलने का अधिकार है। इसके बाद बच्चा फिर से वही सवाल दोहरा देता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार चुनाव: AAP ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानिए किसे मिला कहां से टिकट

Story 1

पाकिस्तान में मरियम नवाज के साथ अप्रिय घटना, भीड़ में फटे कपड़े!

Story 1

रोहित-कोहली बाहर! कमिंस ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया की सर्वकालिक वनडे टीम, चौंकाने वाले फैसले!

Story 1

ट्रंप का बड़ा दावा: भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, PM मोदी ने दिया आश्वासन

Story 1

ट्रंप का नया विवाद: महिला पत्रकार से कहा, बस बातें सुनना अच्छा लगता है, डार्लिंग कहकर प्रश्न खत्म किया

Story 1

राघोपुर में तेजस्वी का नामांकन: लालू-राबड़ी और मीसा रहे साथ

Story 1

पंकज धीर के बाद दिग्गज अभिनेत्री मधुमती का निधन, अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Story 1

तेजस्वी यादव की जेब में इटली की पिस्टल, पाकिस्तान कनेक्शन? चुनावी हलफनामे से मचा हड़कंप!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: क्या कांग्रेस लेने वाली है कोई बड़ा फैसला? पप्पू यादव के बयान से मिले संकेत

Story 1

बिहार बदलाव चाहता है: तेजस्वी का नीतीश पर तीखा वार, जदयू नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप