भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप में लगातार दो जीत से अच्छी शुरुआत की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब सेमीफाइनल के समीकरण ऐसे बन गए हैं कि भारत को पाकिस्तान की जीत की दुआ करनी पड़ सकती है।
पाकिस्तान को बुधवार को इंग्लैंड और शनिवार को न्यूजीलैंड से खेलना है। अगर पाकिस्तान ये दोनों मैच जीत जाता है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, अगर भारत अपने बचे हुए मैच इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ जीतता है, तो भी मौका है। लेकिन एक भी हार से मामला बिगड़ सकता है।
पाकिस्तान अपने पहले तीनों मैच हार चुका है, जिससे उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना कम है। उसे अभी इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है। अब पाकिस्तान दूसरों का खेल बिगाड़ सकता है। अगर पाकिस्तान अपने सभी मैच जीत जाता है, तो भी उसे दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
अगर पाकिस्तान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो भारत के पास 19 अक्टूबर को इंग्लैंड और 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में आगे बढ़ने का मौका होगा। वर्तमान में, न्यूजीलैंड से ही भारत को सबसे बड़ा खतरा है।
न्यूजीलैंड ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है और दो में हार मिली है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। यदि न्यूजीलैंड पाकिस्तान और भारत से हार जाता है, तो मजबूत इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में जीत भी उसे सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा पाएगी।
पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड मजबूत दावेदार हैं। ऑस्ट्रेलिया चार में से तीन जीत और एक रद्द मैच के साथ 7 अंक लेकर शीर्ष पर है। इंग्लैंड ने भी अपने तीनों मैच जीते हैं और 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने चार में से तीन मैच जीते हैं और 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए तीन मैचों में से दो जीतने की जरूरत है। इंग्लैंड को चार में से दो, और दक्षिण अफ्रीका को तीन में से दो मैच जीतने होंगे। भारत को 10 अंक तक पहुंचने के लिए अपने सभी तीन मैच जीतने होंगे। भारत का अगला मैच 19 अक्टूबर को इंग्लैंड, 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ है।
A look at the #CWC25 standings after #NZvSL was washed out 👀📝
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) October 14, 2025
Find out how the game unfolded ✍️: https://t.co/C0ohp7GhSD pic.twitter.com/h3Tx86eukB
शॉपिंग मॉल की चमक देख दादी ने उतारी चप्पलें, मासूमियत पर फिदा हुए लोग!
MP: मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी ने लगाए जय श्री राम के नारे, सनातन विरोधी कहने पर दिया करारा जवाब
बिहार चुनाव 2025: आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, छपरा से प्रेम प्राप्त सिंह को टिकट
घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने बाबूलाल सोरेन पर फिर जताया भरोसा
वायरल वीडियो: भैंसे ने लगाई ऐसी दौड़, बैलेंस बिगड़ा और हो गया खेल!
क्यों लड़कियां लड़कों से ज़्यादा जीती हैं? लड़कों की नाइट आउट देख दंग रह जाएंगे!
रोहित-विराट प्लेइंग 11 से बाहर, वनडे सीरीज से पहले चौंकाने वाला फैसला
कोहली और रोहित के साथ भारत का पहला दल ऑस्ट्रेलिया रवाना, वनडे सीरीज में बड़ी उम्मीदें
KBC विवाद के बाद अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, जानिए क्या है वजह
महिला विश्व कप: श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच रद्द, भारत को फायदा या नुकसान?