भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बाबूलाल सोरेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
बाबूलाल सोरेन, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें रामदास सोरेन से हार का सामना करना पड़ा था।
अब, रामदास सोरेन के निधन के कारण हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन पर दांव लगाया है। घाटशिला में 11 नवंबर को मतदान होगा।
टिकट मिलने के बाद बाबूलाल सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी बाबूलाल सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि घाटशिला के मतदाता हेमंत सरकार को सबक सिखाएंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया पर बाबूलाल सोरेन को अपनी शुभकामनाएं दीं।
घाटशिला में उपचुनाव शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के कारण हो रहा है। अगस्त महीने में लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गढ़ रहा है, जहां भाजपा ने केवल एक बार, 2014 में जीत हासिल की थी। उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान निर्धारित है।
*झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट से मुझे भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी चुनने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी समेत भाजपा परिवार… pic.twitter.com/zc25T6IK71
— Babulal Soren (@BabulalSorenBJP) October 15, 2025
बिहार चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी लड़ेंगी चुनाव, आरजेडी से छपरा सीट पक्की!
केदारनाथ यात्रा: 9 घंटे का सफर अब सिर्फ 36 मिनट में!
खेत में गोली चलने की आवाज, प्रवासी मजदूर ने खोले ASI संदीप लाठर आत्महत्या मामले के राज!
शिकार के लिए शेरनी और तेंदुए में भयंकर युद्ध : जंगल का असली बॉस कौन?
तालिबान-पाक में फिर भीषण जंग, टैंक नष्ट, चौकियों पर कब्ज़ा!
नकली सांप देख मछली ने किया मरने का नाटक, लोगों ने कहा - इसे अभी ऑस्कर दो!
484 विकेट, 7000+ रन, दो दशक से फर्स्ट क्लास क्रिकेट, फिर भी भारतीय टीम से बाहर!
रणजी ट्रॉफी 2025: पृथ्वी शॉ का फ्लॉप शो, कप्तान समेत 4 बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम!
विराट कोहली ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जीता फैन का दिल, ऑटोग्राफ देकर बनाया दिन
महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत के लिए महाकाल से मांगा आशीर्वाद!